क्या आपके भी ब्रश करते वक्त मसूड़ों से निकलता है खून

0

कुछ लोगों को ब्रश करते वक्त दांतो में से खून आने की समस्या होती है। ऐसा कमजोर मसूड़ों की वजह से होता है। इस परेशानी के चलते लोग न तो कुछ अच्छे से खा सकते हैं और न ही कुछ ठंडा या गर्म पी सकते हैं। ठंडा या गर्म पीने से उनके दांतों में झिनझिनाहट सी पैदा होती है। कुछ लोगों की परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि सेब या फिर कोई भी हार्ड फल खाते वक्त उस पर भी खून लगा दिखाई देता है। अगर तो सम्सया बहुत ज्यादा है तो आपको चाहिए जल्द से जल्द किसी अच्छे डेंटिस्ट के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं।

अगर समस्या ज्यादा नहीं है तो आप चाहें तो घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

मसूड़ों से खून निकलने का कारण
-शरीर में विटामिन-सी की कमी।
-तेजी से ब्रश करना।
-रात को सोते वक्त मीठे का सेवन या फिर ब्रश करके न सोना।
-खानदानी समस्या।
-चॉकलेट्स या फिर जरुरत से ज्यादा आइसक्रीन खाना।

खून निकलने की समस्या से राहत पाने का तरीका…

नींबू पानी
अगर आपके मसूड़ों में से हररोज थोड़ा-थोड़ा खून निकलता है तो हर रोज सुबह 1 गिलास पानी में नींबू डालकर पिएं, इससे शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होगी और मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाएगा।

सेंधे नमक से मालिश
हफ्ते में एक या दो बार सेंधे नमक से दांतो की मसाज करें, ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन, खून निकलना और इनमें दर्द से राहत मिलेगी।

विटामिन-सी युक्त फल
संतरा, अंगूर, कीवी और केला आपके दांतो की हेल्थ के लिए बेहत ऑप्शन है।

आयुर्वेदिक टुथपेस्ट
कोशिश करें आयुर्वेदिक टुथपेस्ट का इस्तेमाल करें, जिसमें लौंग, नमक और अन्य हेल्दी हर्बस मौजूद होते हैं।

कच्चा सेब
दोपहर खाने के बाद एक सेब या फिर नाशपाती जरुर खाएं। रोज एक सेब खाने से आपके दांत नेचुरल तरीके से साफ रहते हैं, खासतौर पर खाने के बाद खाया गया सेब दांतो पर जमे सारे जर्मस को खत्म कर देगा।

रासबेरी
मसूड़ों से खून निकलने की समस्या में रासबेरी भी बहुत फायदेमंद है। हर रोज 10 से 12 रासबेरी जरुर खाएं, दांत और मसूड़ों से जुड़ी हर तरह की प्रॉबल्म दूर हो जाएगी।

Previous articleकमलनाथ सरकार का ऐलान- मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे NPR
Next articleगाजियाबाद स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंटी कैफियत एक्सप्रेस