चूहों को घर से भगाने के कुछ अचूक उपाय

0

लाइफस्टाइल-(ईपत्रकार.कॉम) |अक्सर हम अपने घरों में होने वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए न जाने कितने उपाय करते हैं | पर यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि नकारात्मकता उर्जा केवल वास्तु दोष से ही नहीं आती | घर में मौजूद पक्षियों या जानवरों के आने से भी नकारात्मक उर्जा आती है | उन्ही में से एक ऐसा जीव है | जो हर घर में आसानी से पाया जाता है | उसका नाम है चूहा | यह हमारे घर में नकारात्मक उर्जा के साथ-साथ घर के सामानों का भी नाश करने का सबसे बड़ा कारण होता है |

चूहे गंदगी में रहकर फिर घर में घुसकर दरिद्रता को भी जन्म देते हैं|जिससे घर में बीमारियां फैलने का डर ज्यादा ही बना रहता है | यदि आप चाहते हैं कि चूहे को मारे बिना ही घर से भगा दिया जाए तो आइए जानते हैं इसके उपाय….

पिपरमिंट
चूहों को पिपरमेंट की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है इसलिए आप चूहों को भगाने के लिए हर कोने पर रुई में पिपरमिंट को रख दें | इसकी गंध पाकर ही चूहे तुरंत ही घर से भाग जाएंगे |

बाल
चूहों को घर से भगाने का सबसे असान तरीका है इंसानों के बाल.. जानकर भले ही आपको आश्चर्य होगा पर चूहों को भगाने का यह सबसे सही तरीका है क्योंकि इंसानों के बाल से चूहे दूर भागते हैं। क्योंकि इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते है।

बिल्ली पालना
यदि आपको जानवरों से ज्यादा लगाव है तो आप अपने घर पर बिल्ली को पाल सकते है| बिल्ली के डर से भी चूहे घर से भाग जाते है।

लाल मिर्च
आपके घर में जिन जगहों से चूहे का आना-जाना ज्यादा होता है | उस जगह पर लाल मिर्च के पाउडर को रख दें | ऐसा करने से ही चूहे घर के अंदर प्रवेश करने से पहले एक बार जरुर सोचेंगे | साथ ही घर से भागते नजर आएंगे |

पुदीने की पत्ती
यदि चूहे ने पूरे घर में आतंक सा फैला दिया है तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें| इसकी गंध को पाकर चूहे तुरंत ही भाग जायेगें|

घर की सफाई
आपके भी घर में चूहे प्रवेश ना करें इसके लिए जरूरी है | घर की अच्छे से साफ सफाई करें कभी घर में गंदगी को इकट्ठा ना होने दें और घर के सामानों को व्यवस्थित रखें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here