अगर आप भी बनने जा रहीं है दुल्हन, तो इन बातों का रखें ध्यान

0

शादी के समय लड़किया अपने वेट और अपनी ब्यूटी के लिए ज्यादा सजग हो जाती है | क्योंकि हर लड़की का सपना होता है कि जिस दिन उसकी शादी हो वह सबसे अलग ओर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे | वह इसके लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट और कई तरह के मेकअप करने लगती है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की सुंदरता मात्र ऊपरी मेकअप से नहीं, बल्की आंतरिक सुंदरता से होती है | यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो चेहरे पर अलग ही निखार देखने को मिलेगा | इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान में सुधार लाएं | आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस खास अवसर पर आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए..

  • चाय या कॉफी का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इसमें केफीन की मात्रा अधिक होती है |जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाती है |चाय-कॉफी की जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती है |यह आपके शरीर के लिए काफी अच्छी होती है|
  • अक्सर लड़कियां समय की कमी के चलते बाहर का खाना लेना ज्यादा पसंद करती है |ऐसा खाना आपको अस्वस्थ करने के साथ ही आपकी सुंदरता को भी नुकसान पहुचाता है|जिसके कारण आपके चेहरे पर कील मुहासे होने लगते हैं और शरीर में पोषक आहार की कमी होने से कमजोरी और थकान बनी रहती है |जो आपके फेस पर अलग ही झलकती है | इसलिए ऐसे खाने से दूरी बनाए रखना चाहिए |
  • खाने में नमक की मात्रा कम करनी चाहिए |अधिक नमक की मात्रा से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है |इससे शरीर में सूजन और मोटापे की समस्या होने शुरू हो जाती है | इसलिए लड़कियों को दिन भर में कम से कम नमक की मात्रा लेनी चाहिए |
  • मैदे से बनी चीजें जैसे ब्रेड,पास्ता और मैगी आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल होता है | जो आपके लिए नुकसानदायक है|
Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने मातृशक्ति, बेटियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
Next articleजनपद स्तर पर महिला संरक्षण केन्द्र स्थापित होंगे-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here