अब मध्यप्रदेश से बनेंगे टाटा, बिरला और अंबानी-CM शिवराज

0

भोपाल। मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए हम लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों का जाल बिछाएंगे। एक साल में ही पांच लाख छोटे उद्योगों की स्थापना की जाएगी। मध्य प्रदेश की धरती से टाटा, बिरला और अंबानी बनाए जाएंगे।

यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को कही। वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में बोल रहे थे। इस मौके पर विजन डाक्युमेंट, स्टार्टअप नीति 2016 का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु उद्योंगों के लिए फेसलेटर सेल बनाई जाएगी। दो-तीन जिलों के समूह में बनाया जाएगा एक सेंटर। काम में देरी होने पर अफसरों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा।

और क्या-क्या बोले-मुख्यमंत्री
1. नए उद्योगों को परमिशन में देरी नहीं होगी।
2. लघु और कुटीर उद्योगों का सम्मेलन हर साल होगा।
3. MP में उद्योगों के लिए सारी सुविधा मिलेगी।
4. मध्यप्रदेश देश में नंबर वन प्रदेश बन गया है।
5. दो सालों में लघु-कुटीर उद्योगों में भी नंबर वन होंगे।
6. नए उद्योगों के लिए अनुदान और सब्सिडी की सुविधा मिलेगी।
7. एक साल में पांच लाख छोटे उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
8. हर पंचायत में कुटीर उद्योग खोले जाएंगे।
9. लघु और सूक्ष्म उद्योगों का मध्यप्रदेश में जाल बिछेगा।
10.नदियों को जोड़कर पानी की पूर्ति की जा जाएगी।
11. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर एग्जीविशन सेंटर बनाये जाएंगे।
12.खेत में लगा सकेंगे लघु उद्योग। इसके लिए महीनेभर में देना होगी परमिशन।
13.ऑनलाइन प्रक्षिक्षण निशुल्क दिया जाएगा।

ब्यूरोक्रेसी पर कसा तंज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोग उद्योग लगाना चाहते हैं। उद्योग लगाने में पसीना आ जाता है, क्योंकि ब्यूरोक्रेट्स कठिनाइयां पैदा कर देते हैं।

यह लोग हुए शामिल
सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र, सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हरीभाई पारथी भाई चौधरी, मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री संजय पाठक समेत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

चायना का माल रोके, लघु उद्योग बढ़ाएं
इधर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया है कि चायना से आने वाला माल रोकना हो तो हमें लघु उद्योग को बढ़ाना चाहिए।

Previous articleछोटे उद्योगों के विकास से होगा देश का तेज विकास -मंत्री श्री कलराज मिश्र
Next articleJ-K: नौशेरा के कलसियान में PAK ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here