अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार अतिरिक्त कदम उठाएगी-जेटली

0

नई दिल्लीः कैबिनेट ने आज आई.टी.डी.सी. के तीन और होटलों को राज्यों को सौंपने की मंजूरी दी है। कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि होटल जयपुर अशोक को राजस्थान सरकार और मैसूर के ललित महल पैलेस होटल को कर्नाटक सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही जेटली ने बताया कि 17 सरकारी प्रिंटिंग प्रेस को मर्ज कर 5 बड़ी प्रेस बनाई जाएंगी और उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

खेलो इंडिया पर भी बड़ा फैसला
जेटली ने बताया कि अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार अतिरिक्त कदम उठाएगी। इनकी घोषणा प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद की जाएगी। बैठक में ‘खेलो इंडिया’ पर भी फैसला किया है। खेलो इंडिया का बजट बढ़ाकर 1756 करोड़ किया गया है, यह बजट 2017-18 से 2018-2019 तक का है। यह योजना खेल, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई थी। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस योजना के तहत ना सिर्फ स्टेडियम तैयार किए जाएंगे, बल्कि नए खिलाड़ियों का विकास किया जाएगा।

रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
इसी बीच रेल कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी आई है। कैबिनेट को बोनस को लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। सरकार ने फैसला किया है कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों की आय को बोनस के रुप में दिया जाएगा। रेलवे ने यह तोहफा लगातार छठे साल अपने कर्मचारियों को दिया है। इस बोनस की घोषणा कैबिनेट की बैठक के बाद की गई है। यह बोनस दशहरा से पहले ही रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को कुल 2000 करोड़ रुपए बोनस दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here