अशोक के पेड़ की पूजा करने से पूरी होती है मनोकामनाएं

0

हमारे धर्मशास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है की अलग अलग तरह के पेड़-पौधे इंसान की विभिन्न परेशानियों को हल करते हैं। शास्त्रों में कुछ खास पेड़ो के बारे में बताया गया है जिनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

पौधों के बारे में जिनका पूजन करने से भाग्य बदल सकता है:

आंवले के पौधे को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। अगर आप अपने घर में बरकत लाना चाहते है तो आंवले के पौधे के नीचे सुबह शाम गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाये।

दुर्भाग्य को दूर करने के लिए बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे बैठ कर श्रीसूक्त का पाठ करे। ऐसा करने से दुर्भाग्य तो दूर होता है साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।

अशोक के पेड़ को शोक भगाने वाला पेड़ माना जाता है। अगर आप किसी ख़ास मनोकामना को पूरा करना चाहते है तो अशोक के पेड़ की पूजा करे।

जिस घर में सुबह शाम तुलसी की पूजा की जाती है और दीपक जलाया जाता है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

अगर आप अपने घर में केले का पौधा लगाकर उसकी नियमित रूप से पूजा करते है तो आपके घर में कभी भी पैसो की कमी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here