आंवला कई बीमारियों को रखता है दूर

0

आंवला एक ऐसी औषधि है | जो हमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढाने में मदद करता है | यह एक अत्यंत गुणकारी फल है | यह हर उम्र के लिए लाभदायक है |

आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

  • आंवले के रस आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है |यह आंखों की दृष्टि बढ़ाता है | यह मोतियाबिंद से परेशान मरीजों के लिए फायदेमंद है |
  • आंवला में बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है | इसके उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इसके प्रयोग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है |
  • आंवला पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है | इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है |आंवला भोजन को पचाने में मदद करता है | यह पाचन क्रिया में भी मददगार होता है |
  • आंवला के प्रयोग से तनाव से मुक्ति मिलती है अच्छी नींद आती है | शरीर को आराम मिलता है |
  • आंवला दिल की मांसपेशियों को ठीक करता है | इस से दिल स्वस्थ हो जाता है | आंवला हृदय की नलिकाओं में आने वाली रूकावटे दूर करता है यह कैलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कैलेस्ट्रोल को बनाने में सहायक होता है |
Previous articleसफलता व असफलता दोनों को एक जैसी भावना के साथ लेता हूं-प्रभुदेवा
Next articleदो हजार रुपए का चलन कम करने के लिए सरकार उठा रही यह अहम कदम