आखिर क्यों भागते हैं युवा शादी से दूर!

0

आज के समय में ज्यादातर युवा अपनी शादी की बात सुनते ही न कर देते है। इसे अब या तो फैशन कहे या युवाओं के बीच की सोच। वह अपनी शादी 30 की उम्र के बाद ही करना चाहते है। इससे छोटी उम्र में विवाह की बात सुनते ही लड़का-लड़की न कर देते है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताएंगे, जिसके कारण लड़का-लड़की 30 से पहले शादी क्यों नहीं करना चाहते।

1. पढ़ाई-लिखाई

आज के समय में पढाई पहले के जमाने से बहुत ही कठिन हो गई हैं और कॉम्पिटीशन के दौर में सभी आगे रहना चाहते है। सभी के लिए करियर जरूरी हो गया है।इसीलिए आज के युवा शादी से दूर भागते है ताकि परिवार की जिम्मेदारी में कही वो पीछे न रह जाएं।

2. करियर सबसे आगे

पहले जमाने में करियर नाम का कोई शब्द नहीं होता था। हर शख्स अपने पुश्तैनी काम को ही अपना भविष्य बना लेता था लेकिन आज के समय की बात करें, तो छोटा सा बच्चा भी आगे क्य़ा बनना हैं ये सोचने लगता हैं, जिसके कारण वह बीच में किसी भी प्रकार की जम्मेदारी नहीं लेना चाहते है।

3. पूरी फ्रीडम

आज के युवाओं का सोचना है कि शादी होना एक बंधन होता हैं, जिसके बाद आपके पास इतनी जिम्मेदारी आ जाती है कि आप ठीक से जी नही पाते है। खुद के लिए समय निकाल नहीं पाते हैं।

4. लिव-इन-रिलेशनशिप 

आज के समय की बात करें, तो आज के युवा लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना बैस्ट मानते हैं। इसका साथ वह अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दे लेते हैं। इसलिए लड़का-लड़की शादी से भागते है।

Previous articleमां लक्ष्मी का वाहन उल्लू ऐसे बनाता है मालामाल
Next article17 फरवरी को हो सकती है नष्ट हमारी दुनिया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here