आखिर लड़कियां क्यों लेती है ब्रेकअप करने का फैसला?

0

ब्रेकअप करने के बाद तकलीफ तो बहुत होती है लेकिन कई बार ऐसा करना सही भी होता है। कई बार चीजें सही तरीके से काम नहीं कर पातीं और ऐसे में अलग हो जाना ही एक रास्ता नजर आता है। लड़कों के मामले में कहा जाता है कि उनके लिए ब्रेकअप करना उतना कठिन नहीं होता जितना लड़कियों के लिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब कोई लड़की ब्रेकअप का फैसला लेती है तो उसके पीछे क्या वजहें होती हैं

 बहुत सी लड़कियों को शिकायत होती है कि उनका साथी समय के साथ बदल गया है। कमिटमेंट से पहले जो शख्स उनकी छोटी-छोटी बातों को भी तवज्जो देता था अब उसके पास उनकी बात सुनने का भी समय नहीं है।

जब लड़कियों को लगने लगता है कि उनके साथी के जीवन में कोई और दाखिल हो चुका है तो वे अलग होने का मन बना लेती हैं।

 लड़कियों को बहुत जल्दी यह समझ आ जाता है कि अब वह अपने पार्टनर की प्राथमिकता नहीं हैं। जब उन्हें उपेक्षित महसूस होने लगता है तो वे अलग होने का विचार करने लगती हैं।

मैच्योरिटी का नहीं होना रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार औरतों को लगता है कि उनकी शादी किसी बच्चे से हो गई है, जो मैच्योर नहीं है। यह ब्रेकअप की एक बड़ी वजह होती है।

Previous article‘हैल्थ प्रॉब्लम्स’ में फायदेमंद हैं ये ‘हर्बल टी’
Next articleगर्मियों में आता है बहुत पसीना तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here