आज ही के दिन एक युवक ने अपने भाषण से देश को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था-पीएम मोदी

0

नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज ही के दिन एक युवक ने अपने भाषण से देश को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। उस भाषण से पहले लोगों को लेडिज एंड जेंटलमैन के अलावा कोई शब्द नहीं पता था लेकिन ब्रदर्स एंड सिस्टर्स के बाद 2 मिनट तक तालियां बजती रही थीं। उस भाषण से पूरी दुनिया को उन्होंने अपना बना लिया था।

मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिकागो स्पीच ने दुनिया को नया रास्ता दिखाया था। विवेकानंद जी समाज के अंदर की बुराइओं को कोसते थे और उनके खिलाफ आवाज उठाते थे। विवेकानंद जी वो शख्सियत थे जो पूरी दुनिया में घुम कर भारत की तारीफ करते लेकिन भारत आकर वे यहां की समस्याओं से अवगत कराते थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here