आपकी कई बीमारियों का रामबाण इलाज है चूना, जाने फायदे

0

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग चूने का इस्तेमाल सिर्फ तम्बाकू या गुटखे के साथ ही करते है, जिस कारण चूने को एक हानिकारक चीज माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि लंबे समय से चली आ रही रिसर्च में पता चला है कि चूना मानव शरीर से जुड़ी 70 के करीब बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है। इसमें मौदूद एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेरटरी और एंटीफंगल प्रापर्टी बीमारियों से आपको कोसो दूर रखती है। इसके कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट तत्व मानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बेहद कारगर होते है। चलिए आज आपको बताते है कि चूना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और इससे आपको क्या क्या फायदे मिलते है।

चूने के फायदें-
1. आपको बता दें कि अगर पुरुष रोजाना गेंहू के आकार जितना चूना जूस में मिलाकर पीते है तो इससे उनका स्पर्म काउंट और फर्टीलिटी बढ़ जाती है।

2. अगर आप चाहती है कि आपके बच्चे का कद लंबा निकले तो इसके बच्चे के अच्छे खानपान और खेलकूद के साथ साथ चूना भी जरुरी है। इसके लिए आपको आधी चुटकी चुना बच्चों के खाने में डालकर या पानी के साथ उन्हें रोजाना देना है। इससे उनकी लंबाई तेजी से बढ़ेगी।

3. अगर आपको भूलने की परेशानी है तो चूना इससे भी आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको बस इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना होगा। इससे आपकी याददाशत बढ़ेगी।

4. अक्सर लोगों को पीलिया की बीमारी हो जाती है जिस कारण उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। इससे निजात पाने के लिए आप गेंहू के आकार समान चूना जूस में मिलाकर इसका सेवन करें।

5. बहुत से लोग आजकल आंखो से कम दिखने की समस्या का सामना कर रहें है। खासकर वह लोग जिनका अधिकतर समय कम्पयूटर के सामने गुजरता है। ऐसे लोगों के लिए चूना बेहद फायदेमंद है। आपको गेंहू के दाने जितना चूना लेना है और उसे पानी में मिलाकर उसका सेवन करना है। इससे जल्द ही आपकी आखों की रोशनी तेज हो जाएगी।