उपभोक्ता अपने अधिकारों को समझे – स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह

0

मुरैना  – ईपत्रकार.कॉम |प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तमसिंह ने उपभोक्ताओं से आव्हान किया है कि वे अपने अधिकारों को जाने। अपने अधिकारों के प्रति अनदेखा नहीं करें। मंत्री श्री रूस्तम सिंह शुक्रवार को टाउनहॉल में आयोजित खाद्य सुरक्षा जागरूकता शिविर को मुख्य अतिथिबतौर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने मौके पर गरीबी रेखा से नीचेजीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जनजाति के 52 उपभोक्ताओं को राशन पर्ची का भी वितरण किया। इस अवसर नगर निगम कमिश्नर श्री डी एस परिहार, जिला आपूर्ति नियंत्रकश्री विनोद चौहान,पार्षद श्री खलक सिंह राजपूत, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों किसानों तपके वर्गो के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। उन्होने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य पर 1 हजार 625 रूपये प्रति क्विंटल किसान से गेहू खरीद कर गरीबों को 1 रूपये किलो .के भाव से राशन पर देती है। उन्होने कहा कि इसी तरह बी पी एल कार्ड धारकों को 1 रूपये किलो चावल और 1 रूपये किलो नमक का वितरण कररही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की राशन पर्चियां पिछले डेढ वर्ष से रूकी हुई थी। हमने मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर इन पर्चियों का वितरण शुरू कराया है। क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिले में 600 विस्तर वाले हॉस्पीटल को बनवाने की स्वीकृत शासन ने दी है। इसके निर्माण की एजेन्सी भी तय हो चुकी है। इसमें 100 विस्तर महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगे। उन्होने शहर में चल रहे सीवर लाइन प्रोजेक्ट का भी विस्तर से उल्लेख किया।

मौके पर नगर निगम कमिश्नर श्री परिहार ने राशन बनाने की विधि पर प्रकाश डाला। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री चौहान ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारियों से लोगों को अवगत कराते हुये कहा कि काव्य सुरक्षा अधिनियम 2013में गरीब व कमजोर वर्गो को खाद्य सुरक्षा प्रदान की गई है। उपभोक्ता अपने अधिकारों को समझे। कार्यक्रम को क्षेत्रीय पाषर्द श्री खलक सिंह राजपूत ने भी सम्बोधित किया।

Previous articleशोकाकुल परिवारों से मिलीं नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह
Next articleयुवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती