एक निम्बू करेगा घर के सभी वास्तु दोष को दूर

0

हम नींबू का प्रयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं | जिससे हमारे खाने का स्वाद अधिक बढ़ जाता है | इसके अलावा हम नींबू का प्रयोग नजर लगने पर या किसी के द्वारा टोने टोटके से बचाने के लिए भी करते हैं | नींबू का विभिन्न प्रकार से प्रयोग करके बुरी नजर एवं बुरी हवाओं से बचा जा सकता है | नींबू को घर में रखने से वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं |

1. ऑफिस और दुकान के बाहर नींबू लटकाने से आपके व्यवसाय में वृद्धि होती है | आपके व्यवसाय में नकारात्मक उर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है |

2. नींबू को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक उर्जा घर में आती है | सकारात्मक उर्जा से घर में सुख शांति बनी रहती है |

3. इसका पौधा घर में होने से बुरी हवाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती है | इससे वास्तु दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है |

4 अगर किसी व्यक्ति को रात में डरावने सपने आते हैं | जिसके डर के कारण वह सो नहीं पाता है तो ऐसी स्थिति में उसके तकिये के नीचे एक नींबू रख दें | सूख जाने पर वह नींबू हटाकर दूसरा नींबू रख दें |यह क्रिया लगातार करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी |

Previous articleजानिए एलोवेरा जेल के गुणकारी फायदे
Next articleक्या आप जानते है बीयर पीने के ये बेमिसाल फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here