कलेक्टर सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया सूर्यनमस्कार

0

अशोकनगर   – ईपत्रकार.कॉम |स्थानीय स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्ड्री स्कूल में शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी के अवसर पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश शर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री ए.के.चांदिल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी.प्रजापति, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिेलेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री हरवीर सिंह रघुवंशी,  डॉ. जयमण्डल सिंह यादव, जिला खेल अधिकारी श्री रमेश ओझा, जिला अधिकारी, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

  ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन शासन के निर्देशानुसार जिले में किया गया है। सूर्य नमस्कार ऐसा व्यायाम है जिसमें शरीर के सभी अंग का व्यायाम होता है ओर शरीर स्वस्थ रहता है। विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया गया।

आकाशवाणी से हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

      सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी द्वारा किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, इसके पश्‍चात् राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गान हुआ। तत्‍पश्‍चात स्‍वामी विवेकानंद द्वारा शिकागों के धर्म सम्‍मेलन में 1893 में दिये गये उद्बोधन का प्रसारण किया गया।  इसके पश्‍चात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रेडियो के माध्यम से अपना संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने रेडियो संदेश में कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है किंतु लक्ष्य को हासिल करने के लिए शरीर स्वस्थ्य होना चाहिए। योग एक संपूर्ण जीवन को बदलने का माध्यम है, योग ईश्‍वर तक पहुंचने का एक साधन है, योग का लक्ष्य मनुष्य का शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा स्वस्थ्य रहे और मनुष्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग की महत्ता को विश्‍व ने स्वीकार किया है।

  मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्‍चात अतिथियों एवं 600 छात्र-छात्राओं ने सूर्यनमस्कार और प्राणायाम की विभिन्न मुद्राएं की, जिसमें प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्तानासन मुद्रा,पादहस्तासान मुद्रा,अश्‍व  सज्चालनासन मुद्रा, पर्वतासन मुद्रा, अष्टांग नमस्कार मुद्रा, भुजंग आसन, पर्वतासन, अश्‍व सज्चालनासन मुद्रा, पादहस्तासन मुद्रा, हस्त उत्तानासन मुद्रा एवं प्रार्थना की मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके पश्‍चात  प्राणायाम की अनुलोम, विलोम, प्राणायाम भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम किया गया।

कलेक्टर सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया सूर्यनमस्कार

        कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, शिक्षकों, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम की विभिन्न 12 मुद्राओं के साथ व्यायाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल स्वामी विवेकानंद श्री महेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद की झांकी का अवलोकन

     कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी की अपने शिष्‍यों के साथ परिव्राजक विश्‍व भ्रमण पर आधारित झांकी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

जिले में 78 हजार 888 सहभागियों ने सूर्य नमस्‍कार में सहभागिता कीजिले में 12 जनवरी को आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्‍कार में कुल 78 हजार 888 सहभागियों ने सहभागिता की। जिसमें 664 विद्यालयों के 37 हजार 131 छात्र, 31 हजार 329 छात्राएं, 2838 शिक्षक, 2104 शिक्षिकाएं , 4233 अभिभावक एवं गणमान्‍य नागरिक, 1353 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Previous articleभारतीय संस्कृति का एक सूत्र में पिरोने का कार्य आदि गुरू शंकराचार्य ने किया – स्वामी अखिलेश्वरानंद
Next articleजिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के हुए कार्यक्रम