खाना खाने के बाद कभी न करें ये काम

0

अच्छा खाना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है |यह हमारी सेहत में सुधार लाता है | लेकिन हम खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी सेहत पर भारी पड़ती है | कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको भोजन करने के तुरंत बाद खाना नहीं चाहिए | साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें भोजन करते ही नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपकी पाचन शक्ति पर बुरा असर करते हैं और साथ ही स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक रूप से प्रभावी सिद्ध होते हैं | हम आपको बता के हैं वो काम जो खाने के बाद गलती से भी ना करें |

चाय पीना
अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है | लेकिन यह आदत आपको बीमार कर सकती है क्योंकि चाय में अम्ल होता है, जो भोजन के प्रोटीन कंटेंट को कठोर कर देता है| इससे भोजन को पचने में परेशानी होती है |

फल खाना 
बहुत से लोगों की खाना खाने के बाद फल खाने की भी आदत होती है, लेकिन हमें इस आदत से बचना चाहिए | दरअसल डॉक्टरों के मुताबिक भोजन करने के तुरंत बाद फल खाना उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है  |जिससे एसिडिटी की परेशानी जल्दी हो जाती है | इसलिए खाना खाने के बाद फल नहीं खाना चाहिए |

सोना
खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए |खाने के तुरंत बाद सोने से परहेज करें |क्योंकि खाने को पचाने के लिए कुछ वक्त लगता है | अगर आप खाने के तुरंत बाद सोते हैं  तो गैस और आंत संबंधित समस्या बढ़ जाती है |

नहाना
खाना खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए | खाने के बाद हमारे हाथ पैर सक्रिय होते हैं और उनका संचार काफी बढ़ जाता है | ऐसे में नहाने से रक्त संचार प्रभावित हो जाता है |

धूम्रपान करना
सिगरेट पीना सेहत के लिए खराब तो होता है| लेकिन खाने के तुरंत बाद सिगरेट कुछ ज्यादा ही खतरनाक होता है| इससे आपको हृदय और सांस संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं|

Previous article18 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन
Next articleआंखों की थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here