जानिए कैसे ,भाग्य चमकाता है कपूर!

0

कपूर के औषधि के रूप में तो कई फायदे है पर क्या आप जानते है कि कपूर के ज्योतिष शास्त्र में भी कई फायदे बताए गए हैं।

कपूर के ये टोटके आपको मालामाल बना सकते है। घर में आप पूजा के समय कपूर जलाते है जिससे वातावरण सुगंधित हो जाता है और आपके मन को शांत मिलती है। रोजाना सुबह-शाम कपूर से आरती करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है। व पैसों की कमी भी नहीं रहती।

ज्योतिष शास्त्र में रात में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाने से आकस्मिक दुर्घटना होने की आशंका कम हो जाती है। कहा जाता है कि आकस्मिक दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा रात में कपूर जलाकर सोना भी लाभदायक होता है।

अगर आप चाहते है कि घर में सकारात्मक उर्जा और शांति बनी रहे तो रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here