टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीती

0

भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। चहल की शानदार गेंदबाजी से भारत ने आसानी से इंग्लैंड को हरा दिया है। इस तरह से टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद कोहली ने अपनी कप्तानी में लगातार सीरीज अपने नाम कर ली है।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स की जोड़ी उतरी। यह जोड़ी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकी। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर चहल की गेंद पर सैम बिलिंग्स खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

बिलिंग्स के आउट होने के बाद फॉर्म में चल रहे जो रूट मैदान पर उतरे। रॉय और बिलिंग्स के बीच बीच 47 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड ने 50 रन भी पावरप्ले में पूरे कर लिए। लेकिन तेजी से रन बनाने और स्पिनर्स पर आक्रमण करने की कोशिश में जेसन रॉय छठवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में धोनी को कैच दे बैठे। रॉय ने 23 गेंदों में 32 रन बनाए।

14 वेंं ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर 64 रन की साझेदारी पूरी करने वाले कप्तान इयान मॉर्गन और जो रूट को लगातार दो गेंदों में आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। मॉर्गन को चहल की गेंद पर ऋषभ पंत ने लपका। वहीं अगली ही गेंद पर जो रूट चहल की फ्लिपर को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।

इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह की गेंद पर जोस बटलर खाता भी नहीं खोल पाए और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली द्वारा लपक लिए गए। चहल ने छह विकेट हासिल कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी है। चहल ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

भारत के 203 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपने 5 विकेठ खो दिए हैं। 120 रन बन चुके हैं। अब इंग्लैंड को 30 गेंदों पर 80 रन चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। भारत ने रैना, धोनी और युवराज की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से 202 रन बनाए।

बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद भारत की तरफ से विराट कोहली और लोकेश राहुल खेलने उतरे। जब भारत का स्कोर 4 रन था तभी कोहली रनआउट हो गए। कोहला ने मात्र 2 रन बनाए।

कोहली के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने जोरदार पारी खेली। टीम जब मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ रही थी तभी राहुल बोल्ड हो गए। राहुल ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

उनके आउट होने के बाद धोनी मैदान पर आए। उन्होंने भी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। रैना ने 45 गेंदों पर 63 रन का पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

रैना के जाने के बाद युवराज सिंह खेलने उतरे। उन्होंने भी तेजी से रन बनाए। युवराज ने आउट होने से पहले 10 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली।

धोनी ने भी 36 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाकर शानदार 56 रन की पारी खेली। उनके जाने के बाद पंत ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए तो वहीं पांड्या ने 4 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here