ट्रामा यूनिट की पूर्णता के लिये शेष आवश्यक राशि 75 लाख रूपये शीघ्र जारी की जायेगी- रूस्तम सिंह

0

सतना- (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय सतना का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान ट्रामा यूनिट के निर्माण का निरीक्षण करते हुये दिसम्बर 2017 तक हर हाल में ट्रामा यूनिट का कार्य पूर्ण करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ट्रामा यूनिट की पूर्णता के लिये शेष आवश्यक राशि 75 लाख रूपये शीघ्र जारी की जायेगी। इसके साथ ही ट्रामा यूनिट में आई.सी.यू. वार्ड के लिये आवश्यक उपकरण तथा ट्रामा यूनिट में आवश्यक मेडीकल उपकरण तथा बेड समानान्तर रूप से इसी समय में उपलब्ध कराये जायेगें। इस मौके पर विधायक शंकरलाल तिवारी, महापौर ममता पाण्डेय, कलेक्टर नरेश पाल, सी.एम.एच.ओ. डॉ. डी.एन.गौतम, सिविल सर्जन डॉ. एस.बी.सिंह भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन ट्रामा यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में एक मॉडल के ट्रामा यूनिट बनाये जा रहे है। ड्राईंग डिजाईन परिवर्तित करने से आवश्यक राशि 75 लाख रूपये शीघ्र स्वीकृत की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय सतना के डायलिसिस सेन्टर, नवीन ओ.पी.डी., मेल सर्जिकल वार्ड नम्बर-2, मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजो से रूबरू चर्चा कर उन्हे मिल रही उपचार सेवाओ एवं चिकित्सा सेवाओ की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन कक्ष के बगल में प्रस्तावित 15 कक्षीय डीलक्स प्राईवेट वार्ड के स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बताया गया कि तीन मंजिला प्राईवेट वार्ड में 15 कमरें बनाये जायेगें। इसके लिये 1 करोड़ 30 लाख रूपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन कक्ष में बैठकर जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सीय स्टाफ एवं स्वास्थ्य सेवाओ सुविधाओ दवाईयो की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एस.बी.सिंह ने जिला चिकित्सालय सतना में कायाकल्प अभियान और कलेक्टर के निर्देशन में सी.एस.आर. मद तथा जनभागीदारी से स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार में किये गये कार्यो की जानकारी दी।

Previous articleइन बातों का अगर रखेंगे ध्यान तो पाएंगे अपार सुख और समृद्धि
Next articleआपको मेरी सुंदरता अच्‍छी लगती है या संस्‍कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here