तो इसलिए ज्यादा बातूनी होती हैं लड़कियां

0

हम अक्सर सुनते हैं लड़कियां बहुत बातें करती हैं। लोग कहते रहते हैं कि लड़कियां ज्यादा गॉसिप करती हैं। कुछ तो ये भी कहते हैं कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा बातूनी होती हैं। बता दें कि अभी एक अध्ययन में ये बात साबित हुई है कि लड़कियां ज्यादा बातें करती हैं।

इस अध्ययन की रिपोर्ट में साफ़ पाया गया है कि महिलाएं किसी भी विवादास्पद मुद्दा हो या फिर कोई सोशल सिचूएशन महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बातों को फैलाती हैं। यही नहीं यह रिपोर्ट यह भी कहती है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं 19 गुना ज्यादा बक बक करती हैं मतलब बात करती हैं। इस अध्ययन को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं के दिमाग में ‘फॉक्सपी-2’ नाम का लैंग्वेज प्रोटीन 30 फीसदी अधिक होता है।

यही कारण है कि बचपन में लड़कियां महज 20 महीने में बोलना शुरू कर देती हैं, तो वहीं लड़के बोलने में अधिक समय लगाते हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि 20 महीने की बच्ची का शब्द ज्ञान ठीक इसी उम्र के लड़कों के मुकाबले तीन गुना अधिक होता है।

Previous article5 कारणों से प्रत्‍येक महिला को 35 साल की होने से पहले शुरू करनी चाहिए फैमिली
Next articleदुराचार करने वालों को हो फांसी, बनाएंगे कानून: शिवराज सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here