देश के सबसे लंबे पुल का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, ये है इसकी खासियत

0

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरूणाचल प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बना है। इसे केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के मौके से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी का शेड्यूल
पीएम आज सुबह असम पहुंचेंगे। दौरे की शुरुआत सादिया जिले से होगी। यहां वे देश के सबसे लंबे रिवर ब्रिज का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2: 30 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां सरुसजई स्टेडियम में नॉर्थ-ईस्ट के पहले ऑल-इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की फाउंडेशन सेरेमनी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। यह कामरुप जिले में चांगसारी में बन रहा है। खानापारा मेंं एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम ‘मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया’ या ‘मोदीफेस्ट’ प्रोग्राम का इनॉगरेशन करेंगे। वे करीब एक दिन में 1000 किलोमीटर की हवाई यात्रा करेंगे।

‘महासेतु’ की खासियत
-ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किलो मीटर लंबा यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है।

-यह असम में तिनसुकिया जिले के ढोला तथा सदिया को जोड़ता है।

-यह मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल से 3.55 किलो मीटर लंबा है।

-यह पुल देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।

-यह पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलो मीटर तथा अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलो मीटर दूर है।

-चीनी सीमा से इस पुल की हवाई दूरी महज 100 किलोमीटर है।

-यह पुल पूर्वी क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जुडऩे के लिए सुविधा मुहैया कराएगा, जो अभी तक नौका के जरिए कहीं भी आने-जाने के लिए विवश थे।

-इस पुल के निर्माण का कार्य 2011 में शुरू हुआ था तथा इसके निर्माण पर 50 करोड़ रुपए लागत आई है।

-यह उतर-पूर्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मुख्य परियोजना था तथा इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी में बनाया गया है।

CM सोनोवाल की पीएम की तारीफ
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि हम खुश हैं कि प्रधानमंत्री पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण में देरी हो रही थी, लेकिन जब प्रधानमंत्री ने रूचि दिखाई तथा इसके कार्य में विस्तार हुआ।

असम में बीजेपी सरकार कै 1 साल
असम में आज दोहरा जश्न मनाया जाएगा। यहां सर्बानंद सोनोवाल की लीडरशिप वाली भाजपा सरकार एक साल पूरे करने जा रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से मोदी ने अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर जश्न के लिए इस स्टेट को चुना है। 18 मई 2016 को असम असेंबली के रिजल्ट आए थे। बीजेपी ने पहली राज्य में जीत दर्ज की थी। यहां 15 साल से राज कर रही कांग्रेस सरकार को बाहर कर दिया था।

Previous articleभारतीय महिला बॉक्सरों को मिला विदेशी कोच
Next articleसंगकारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 5वां शतक जमाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here