नवनिर्मित गो-अभ्यारण्य में गोसेवा का शुभारम्भ

0

आगर-मालवा- (ईपत्रकार.कॉम) |सालरिया स्थित नवनिर्मित कामधेनू गो-अभ्यारण्य में शारदेय नवरात्रि के पावन पर्व की सन्निधि में सप्तमी तिथि को आज ‘गो आवासीय परिक्षेत्र’’ में गो पूजनोपरान्त गो सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्य क्षैत्र के संघ संचालक श्री अशोक सोहनी के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा भारतमाता की पूजा अर्चना एवं 11 गायों का विधिवत् पूजन किया गया।

गो-पूजन एवं गोसेवा प्रकल्प के शुभारम्भ अवसर पर मालवा प्रान्त के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक श्री बलिराम पटेल, मध्यप्रदेश गो संवर्द्धन बोर्ड की कार्य परिषद् के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, उपाध्यक्ष द्वय श्री संतोष जोषी, श्री नारायण व्यास, विहिप (मालवा प्रान्त) के संगठन मंत्री श्री ब्रजकिशोर भार्गव, राज्य कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा, सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलाबाई गुहाटिया, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सकलेचा, विधायक श्री गोपाल परमार, श्री मुरलीधर पाटीदार, समाजेसवी श्री प्रकाश चौधरी, मध्यप्रदेश गो संवर्द्धन बोर्ड की कार्य परिषद् के सदस्य श्री वेदपाल झा, स्वामी भूमानंद सरस्वती, पूर्व विधायक बद्र्रीलाल सोनी, उप संचालक पशुपालन डॉ. कोसरवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गौशाला संचालक, अधिकारीगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश गो संवर्द्धन बोर्ड की कार्य परिषद् के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने छोटी सी गौशाला से गो-अभ्यारण्य बनने के बारे में बताते हुए कहा कि यह गो-अभ्यारण्य एशिया महाद्वीप का पहला गो-अभ्यारण्य है। इसमें गौवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बतया कि अभ्यारण्य की गतिविधियों में भारतीय मूल की गोवंश प्रजाति का संरक्षण एवं संवर्द्धन प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए अनुसंधान केन्द्र, उत्पादन केन्द्र तथा कृषक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए गए है। गोपालन में भारतीय पारम्परिक शैली एवं आधुनिकत्मक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोवंश पालन की महत्ता के प्रति आमजन को जागरूक करें, ताकि हर घर एवं गांव में गोवंश का व्यवस्थित ढंग से पालन हो सकें। उन्होंने कहा कि गोवंश का सामाजिक, आर्थिक समृद्धि, आयुर्वेद एवं ज्योतिष में अत्यधिक महत्व है। गोवंश का विकास किया जाए तो, विश्व में देश अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वर्णीम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सभी का सहयोग अवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा को मनरेगा योजनान्तर्गत शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यारण्य में गोवंश का संरक्षण पारदर्षिता के साथ होगा। उन्होंने बताया कि माँ नर्मदा के 24 नामों के आधार पर काऊशेडों का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि गोवंश के भूसे हेतु ट्रेक्टर सहित लोडर एवं अभ्यारण्य में भ्रमण हेतु दो मोटरसाईकिल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोसेवा हेतु जनसहयोग अपेक्षित है। उन्होंने गो-अभ्यारण्य हेतु उनकों मिलने वाले इस माह के मानदेय की राशि देने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्य क्षैत्र के संघ संचालक श्री सोहनी ने कहा कि गोवंश की सेवा एक पूणित कार्य है। गो-अभ्यारण्य से पर्यावरण संरक्षित होगा। उन्होंने ने बताया कि गोवंश का आर्थिक दृष्टि से भी अत्यधिक महत्व हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम की एक तिहाई भूमि गोचर हेतु संरक्षित की जाना चाहिए। गोवंश से भूमि की उर्वरता शक्ति में भी वृद्धि होती है। सांसद श्री ऊंटवाल ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम हैं। गोवंश की रक्षा करें। उन्होंने सांसद निधि से 20 लाख रुपए अभ्यारण्य हेतु देने की घोषणा की। विधायक श्री मुरलीधर पाटीदार ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए तथा विधायक श्री गोपाल परमार एवं विधायक श्रीमती ममता मीणा ने विधायक निधि से 5-5 लाख रुपए, समाजसेवी श्री प्रकाश चौधरी ने 21 हजार रुपए, भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष श्री विनय मालानी ने 31 हजार, राजेश जागीरदार ने 11 हजार रुपए देने की घोषणा की तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुहाटिया ने जिला पंचायत के माध्यम अभ्यारण्य में 2 लाख के निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मध्यप्रदेश गो संवर्द्धन बोर्ड की कार्य परिषद् के उपाध्यक्ष श्री नारायण व्यास ने किया तथा आभार मध्यप्रदेश गो संवर्द्धन बोर्ड की कार्य परिषद् के सदस्य वेदपाल झा ने माना। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों ने 11 गायों को गोआवासीय मण्डपम में प्रवेश करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here