नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा दिलाएंगे ये 4 काम

0

चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। साल में चार बार मां दुर्गा के नवरात्रि आते हैं शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र। इसके अलावा आते हैं साल में दो बार गुप्त नवरात्रि। मां की अराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने का यह सबसे शुभ समय होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिन पूजा-अर्चना करने का अलग-अलग विधि-विधान है। पूजा अर्चना के अलावा भी कुछ ऐसे काम होते हैं जिनका नवरात्रि के नौ दिन बहुत ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कामों के बारे में।

  • नवरात्रि में खरीदें सोना, चांदी: नवरात्रि के न दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि इन नौ दिनों में सभी काम सफल होते हैं। इसलिए इन नौ दिनों में गृह प्रवेश, मांगलिक कार्य और सोने चांदी की खरीद करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • नवरात्रि के नौ दिन माता को इत्र अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि इसके बाद मां दुर्गा को इत्र अर्पित करने के बाद उस इत्र को मां का आशीर्वाद समझकर उसे इस्तेमाल करना चाहिए।
  • नवरात्रि के नौ दिन मां आपके घर मेहमान बनकर आती हैं। इसलिए नवरात्रि के नौ दिन व्रत में आप अपने लिए जो बनाएं उसका मां दुर्गा को पहले भोग लगाएं। इसके अलावा घर में आने वाले मेहमानों को भी बिना खिलाएं जाने न दें।
  • अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो नवरात्रि में शिवलिंग पर काले तिल और जल अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे परिवार के लोगों के सभी कष्ट दूर होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here