नाश्ते के भी होते है अनेक फायदे – जानकार चौक जाएंगे आप

0

आजकल फैशन का जमाना या कहें कि जीरो फिगर का जमाना है | हर कोई ज्यादा से ज्यादा स्लिम यानि पतला दिखाई देना चाहता है | कोई भी मोटा दिखना पसंद नहीं करता है| इस कारण कई बार हम ऐसे गलत फैसले ले लेते हैं जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है | आजकल भाग दौड़ में सब इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास ना तो पैदल घूमने का समय है ना ही एक्सरसाइज करना का|

ऐसे में लोग कई बार डाइटिंग की तरफ मुड़ जाते हैं | और सबसे पहले नाश्ते को छोड़ देते हैं | क्योंकि कई लोग यह मानते हैं कि नाश्ता करने से वजन बढ़ता है | अगर आप भी यही सोच रखते हैं तो माफ करिएगा आप गलत सोचते हैं| ऐसा हम नहीं कह रहे हैं कई शोध में यह पाया गया है कि जो लोग रोजाना नाश्ता करते हैं उनका वजन बिना नाश्ता करने वालों से काफी कम रहता है |

आईये जानते है नाश्ते से सम्बंधित कुछ रोचक जानकारियां:

  • नाश्ता करने वालों को भूख कम लगती है इसलिए जब वह दिन में खाना खाते हैं तो लगभग 400 कैलोरीज का भोजन वह कम खाते हैं |
  • नाश्ता करने से दिन भर काम करने के लिए हमें एनर्जी मिलती है |
  • जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें ज्यादातर सिर दर्द की शिकायत रहती है |
  • नाश्ता ना करने वालों को चक्कर आना भी आम होता है |
  • जो लोग नाश्ता नहीं करते वह ध्यानपूर्वक किसी भी कार्य को अच्छे से नहीं कर पाते हैं |
Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्भया आश्रय गृह पहुँचकर बेटी संध्या को आशीर्वाद दिया
Next articleगेंदबाजों ने किया कमाल, भारत ने बेंगलुरु टेस्ट जीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here