पहली नजर में लड़कियों की ये बातें नोटिस करते हैं लड़के !

0

सभी लड़कियां लड़कों को आकर्षित करने के लिए अपने मेकअप और ड्रैसिंग स्टाइल का खास ध्यान रखती हैं। अक्सर देखा गया है कि कॉलेज या ऑफिस जाने वाली कुंवारी लड़कियां खुद को एक दम परफैक्ट रखती हैं ताकि लड़कों की नजर उनकी तरफ पड़े लेकिन लड़के लड़कियों को जब पहली बार देखते हैं तो उनके बाहरी लुक की जगह अंदरूनी खूबसूरती को पसंद करते हैं। आइए जानिए लड़के पहली नजर में लड़कियों की कौन सी चीजें नोटिस करते हैं।

1. आंखें
लड़के जब लड़कियों को पहली बार देखते हैं तो उनकी नजर सबसे पहले लड़की की आंखों पर ही पड़ती है। आंखें देखकर ही वह उनके स्वभाव और व्यक्तितत्व को समझने की कोशिश करते हैं।

2. मुस्कान
लड़कियों की खूबसूरत मुस्कान किसी भी लड़के को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। ऐसे में लड़कियों के मेकअप और कपडो़ं से पहले लड़के उनकी स्माइल को देखते हैं। ज्यादातर लड़कों को हंसमुख स्वभाव वाली लड़कियां बहुत पसंद होती है और उसी के अनुसार उनसे बात आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं।

3. बाल
लड़कों को लड़कियों के लंबे और घने बाल बहुत पसंद होते हैं क्योंकि इससे लड़कियों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। सभी लड़के चाहते हैं कि वे अपनी गर्लफ्रैंड के लंबे बालों को सहलाए। ऐसे में वे लंबे बालों वाली लड़कियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

4. आवाज
लड़के जब किसी लड़की से पहली बार बात करते हैं तो उसकी आवाज और बात करने के तरीके को नोटिस करते हैं। ज्यादातर लड़कों को लड़कियों की नर्म टोन वाली आवाज ही पसंद होती है। आक्रामक और तीखी आवाज वाली लड़कियों की तरफ लड़के कम ही आकर्षित होते हैं।

5. त्वचा
लड़कों को आकर्षित करने के लिए लड़कियों के चेहरे की खूबसूरती सबसे पहले आती है। लड़कियों की प्राकृतिक सुंदरता और ग्लोइंग स्किन लड़कों को पसंद होती है।

Previous articleसच्चे हिंदू हैं तो मंदिर में रखें अपनी बात मोदी-तेजस्‍वी
Next articleराशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जुलाई 2017 का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here