पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 3 आतंकवादियों को उच्च सुरक्षा वाली जेल में फांसी दे दी गई। यह फांसी बुधवार को दी गई।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक, तीनों आतंकवादियों को सैन्य अदालत ने सशस्त्र बलों तथा पुलिस-प्रशासन पर हमले सहित कई अन्य जघन्य अपराधों के लिए दोषी पाया था। सैन्य अदालतों ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कुल 161 लोगों को मौत की सजा सुनाई है, जिनमें से 21 को अब तक फांसी दी जा चुकी है।