पुरे विश्व में भारत का कद बढ़ रहा है-पीएम नरेंद्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए मंगलवार को कश्मीर पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या का समाधान गाली या गोली से नहीं, बल्कि कश्मीरियों को गले लगाने से होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अलगाववादियों को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ मुट्ठीभर अलगाववादी कश्मीर का माहौल खराब कर रहे हैं। इसके अलावा मोदी ने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन चला रही महिलाओं को पूरे देश का साथ मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कई देश सक्रिय रूप से भारत की मदद कर रहे हैं| मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इन देशों का आभार जताया लेकिन इन देशों के नाम का खुलासा नहीं किया |

उन्होंने कहा, “विश्व में भारत का कद बढ़ रहा है | विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ है| मैं इस लड़ाई में सक्रिय रूप से मदद करने के लिए सभी देशों का आभार व्यक्त करता हूं|

हाल के दिनों में चीन हिंद महासागर और सिक्किम के डोकलाम में सीमा विवाद को तूल दे रहा है| इसपर पीएम मोदी ने कहा, ‘आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, समंदर हो या सीमा हो, साइबर हो या स्पेस हो हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है| भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here