पेट के बल सोने से हो सकती है ये परेशानियां

0

स्वास्थ्य रहने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी हैं। अगर नींद पूरी न हो तो सारा दिन थकावट और सुस्ती महसूस होती है। इसके अलावा अच्छी  नींद के साथ सही स्थिति में सोना भी बहुत जरूरी है। गलत पोश्चर में 7-8 घंटे सोने से सेहत पर भी असर पड़ता है। इसलिए सही पोश्चर में सोना बहुत जरूरी है। अधिकतर लोग पेट के बल सोते हैं। जिससे रीढ़ की हड्डी की और कमर को नुकसान होता है।

1. कमरदर्द 
पेट के बल सोने से लोगों को कमरदर्द की शिकायत होती है। अगर किसी को कमर के निचले हिस्से में और पेट में लगातार दर्द रहता है तो उनको पेट के बल कभी नहीं सोना चाहिए।

2. रीढ़ की हड्डी 
पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी का आकार बदलने लगता है। जो सामान्य से थोड़ा बढ़ जाता है। इसके कारण कमर के आसपास के लिगामेंट्स पर भी खिंचाव होता है।

ऐसे में क्या करें
1. अगर आपको केवल पेट के बल ही नींद आती है तो सोते समय अपने पेट के नीचे एक पतली तकिया रखें। इससे पेट में खिंचाव होगा और दर्द की समस्या नहीं होगी।
2. कमरदर्द से बचने के लिए अपने घुटने के नीचे तौलिये को मोड़कर रखें। इससे पैर के साथ कमर की मांसपेशियों में भी खिंचाव होगा।
3. सोते समय पोश्चर बदलकर सोएं।
4. इसके अलावा अपने पैर और सीने के बीच में एक तकिये को रखकर सोएं। इससे दर्द नहीं होगा।

Previous articleअमित शाह का बयान महात्मा गांधी का अपमान, माफी मांगे पीएम: कांग्रेस
Next articleवैजाइनल इंफैक्शन को इन घरेलू तरीकों से करें दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here