प्रियंका चोपड़ा को मिला पद्मश्री और एक्टर रजनीकांत पद्म विभूषण से सम्मानित

0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्करों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने  साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को पद्म विभुषण, गायक उदित नारायण को पद्म भूषण से सम्मानित किया। स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिला।

वहीं, फिल्म अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। बता दें कि सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 मार्च को देश की 56 मशहूर हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया था।

 

Previous articleजनजातियों के समग्र विकास के लिये राज्य सरकार तत्पर
Next articleमध्यप्रदेश में बढ़ी बाघ संख्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here