बुधवार को बने हैं ये दो शुभ योग, ऐसा रहेगा आपकी राशि पर असर

0

आज सूर्योदय से सुबह 7.47 तक सर्वार्थसिद्धि योग तथा उसके बाद रवियोग बन रहे हैं। साथ ही आज अष्टमी भी है जिनके चलते कई शुभ कार्यों को करने का शुभ अवसर बन रहा है। जानिए आज क्या होगा आपकी राशि पर असर और कैसा रहेगा आपका भाग्य…

मेष

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

वृष

कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। लंबे समय से रुका पैसा प्रयत्न करने पर प्राप्त होगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

मिथुन

दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।

कर्क

व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह

मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा सम्भव है।

कन्या

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

तुला

कला के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक

दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष प्राप्त होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

धनु

व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख मिलेगा।

मकर

लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

कुंभ

कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। पारीवारिक की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

मीन

कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here