भाग्य में परिवर्तन करते हैं इन रंगों के वस्त्र

0

ज्योतिष विज्ञान ने भी रंगों के शरीर और मन पर पडऩे वाले प्रभावों को स्वीकारा है और इस बात पर जोर दिया है कि यदि सप्ताह के हर एक दिन, उस दिन के देवता तथा ग्रह विशेष से संगति बिठाते हुए रंग का चुनाव कर, व सिलवा कर पहनें जाएं तो व्यक्ति को काफी फायदा होता है। भाग्य में परिवर्तन होने लगता है और सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

सोमवार के स्वामी भगवान शिव और चन्द्र देव हैं। इस दिन श्वेत और चांदी रंग के वस्त्र धारण करने से टैंशन दूर होती है।

मंगलवार के स्वामी बजरंग बली बताए जाते हैं। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा-पाठ किया जाए तो फायदा होता है।

बुधवार के स्वामी बुध देव और श्री गणेश हैं। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना की जाए तो विशेष प्रभाव होता है।

बृहस्पतिवार के स्वामी श्री हरि विष्णु और बृहस्पति देव हैं। इस दिन पीला वस्त्र धारण कर पूजा की जाए तो ईश्वर प्रसन्न होते हैं और ग्रहों का प्रकोप तत्काल नहीं होता।

शुक्रवार की स्वामिनी संतोषी मां और शुक्र देव हैं। इस दिन सफेद कपड़े पहन कर पूजा-अर्चना की जाए तो ग्रहों का विशेष प्रभाव तत्काल नहीं पड़ता और देवता भी खुश होते हैं।

शनिवार के स्वामी शनिदेव और बजरंग बली हैं। इस दिन काले वस्त्र धारण कर पूजा-पाठ किया जाए तो देवता खुश होते हैं।

रविवार के स्वामी सूर्य देव हैं। इस दिन सफेद वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना की जाए तो तत्काल ग्रहों का प्रकोप नहीं पड़ता।

Previous articleमुख्यमंत्री ने नन्हें खिलाड़ियों एवं कलाकारों के बीच बैठकर उनका उत्साहवर्धन किया
Next articleमहिलाओं पर हिंसा दर्दनाक व गंभीर चिंता का विषय : प्रणव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here