कई लोग तो सोचते है कि अगर मनी प्लांट चुराकर लाया जाएं तो इसका ज्यादा इफेक्ट पड़ता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा कुछ नहीं है। अगर इसे सही दिशा और तरीके से रखा जाएं तो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए मनी प्लांट का शुभ फल पाने के लिए किस दिशा और किस तरह लगाना होगा बेहतर।
सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए सबसे उचित दिशा आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा का कोना है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, परिवार में शांति का माहौल रहता है और कई प्रकार की मुसीबतों से छुटाकारा मिलता है।
गलत दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट को कभी भी ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा मनी प्लांट के पौधे के लिये सबसे निगेटिव मानी गई है. इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों पर भी असर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसे ही उत्तर-पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से दाम्पत्य जीवन में अड़चनें आने लगती हैं और तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है।