भूलकर भी जीवन में इन चीजों को ना लाये घर पर, वरना हो जायेंगे कंगाल

0

ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में कभी भी नही लाना चाहिए। अगर ये चीजें घर में आ जाएं तो समझ लीजिए आपने खुद ही अपने घर में परेशानियों को निमंत्रण दिया है। तो आइये जानते है इसके बारे में

जहाज की तस्वीर
बहुत से लोग घर में टाइटेनिक जहाज और दूसरे डूबते हुए जहाज और नाव की तस्वीर घर में लगा लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि इस तरह कि तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। यह दृश्य दुर्भाग्य का सूचक है। इससे परिवार के सदस्यों का मनोबल गिरता और आपस में मतभेद और मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसी तस्वीर परिवार में नुकसान का सूचक माना जाता है।

पानी का फव्वरा
 बहुत से लोग अपने घर में पानी का फव्वरा लगाते हैं या फिर घर की दीवार पर इनकी तस्वीर लगाते हैं। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि इस तरह की तस्वीर और घर में इनकी मौजूदगी व्यय को बढ़ाता है। इसका कारण यह है कि इस तरह की चीज गतिशीलता को दर्शाती है। धन के मामले में जितना ठहराव होगा यह आपकी खशहाली के लिए उतना ही बेहतर होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इनसे घर में आई हुई खशी और लक्ष्मी अधिक दिनों तक घर में नहीं ठहरती है।

नटराज की मूर्ति और तस्वीर 
भगवान शिव के कई रुप हैं। इनमें कुछ तो शांत सौम्य और मंगलकारी हैं तो कुछ ऐसे भी रुप हैं जो विनाशकारी माने जाते हैं। नटराज की मूर्ति और तस्वीर कलात्मक रुप से आकर्षक होते हैं इसलिए बहुत से लोग इसे अपने घरों में लाकर सजाते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र कहता है कि शिव का यह विनाशकारी रुप घर में नहीं होना चाहिए। नटराज रुप में भगवान शिव तांडव करते हैं, जो विनाशकारी नृत्य है इसलिए न तो इसकी तस्वीर और न इसकी मूर्ति घर में होनी चाहिए।

ताजमहल की तस्वीर 
ताजमहल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। यही कारण है कि देश विदेश से लोगा ताजमहल देखने आते हैं।ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ताजमहल एक समाधि है जो मौत की निशानी और नकारात्मकता का प्रतीक है।इसे प्रेम का प्रतीक मानकर घर में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ने की बजाय दूरी बढ़ने का ख्याल बार-बार आता है।

महाभारत की तस्वीर 
बहुत से लोग घर में महाभारत की तस्वीर लगाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है।

Previous articleगधी के दूध पीने के फायदा सुनकर चौंक जायेंगे आप
Next articleLenovo का नया स्मार्ट बैंड 20 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ हुआ लॉन्च