में आपके लिये 24 घण्टे उपलब्ध हूं, कोई समस्या हो तो मुझसे बात कर सकते हैं- कलेक्टर डॉ. शर्मा

0

दमोह – ईपत्रकार.कॉम |किसान भाई 50 हजार रूपये तक का अनाज बेचते हैं, तो सारी राशि का भुगतान उनको नकद किया जाये। अगर 50 हजार रूपये से ज्यादा का अनाज बेचते हैं तो 50 हजार नगद भुगतान और शेष राशि का भुगतान आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया जाये। इसमें किसी तरह का चार्ज नहीं लगता। इस आशय की बात आज कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कृषि उपज मण्डी दमोह मे व्यापारियों और किसानों के साथ चर्चा के दौरान कही। उन्होंने किसानों और व्यापारियों की बातें व समस्याएं सुनी तथा मण्डी सचिव को यहां पानी-बिजली व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कहा किसान भाई किसी तरह की चिंता न करें। 50 हजार रूप्ये के अतिरिक्त राशि किसानों को बैंकों से मिलेगी, पर्याप्त धन राशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा में आपके लिये 24 घण्टे उपलब्ध हूं, कोई समस्या हो तो मुझसे बात कर सकते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा में किसी भी क्षण आकस्मिक रूप से मण्डी आऊंगा। लापरवाहों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी, किसी की मनमानी नहीं सहन की जायेगी।

खरीदी तुलाई राशि के बैनर लगवायें

      कलेक्टर डॉ. शर्मा ने मण्डी सचिव से कहा जिंस खरीदी तुलाई आदि का विवरण के फ्लेक्स लगवायें। आज ही फ्लेक्स लगवाने के निर्देश दिये जायें। उन्होंने निर्धारित दर के पेपर किसानों को दिये।

निर्धारित राशि ही ली जाये

      कलेक्टर ने मण्डी समिति में वर्तमान प्रचलित हम्माली व तुलावटी दारों की जानकारी भी पढ़कर बताई व पत्रक भी किसानों को मुहैया कराये। उन्होंने कहा फड़ में बचा हुआ नीचे का समस्त माल साफ करने पर तौल संपादित करने सहित 10 रूपये 50 पैसे प्रति Ïक्वटल दर निर्धारित है।

मण्डी सचिव को हिदायत लापरवाही पड़ेगी भारी
      कलेक्टर ने मण्डी सचिव से कहा निर्देशों का पालन करायें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने तैयार रहें।
लाइट – पानी का इंतजाम हो
      यहां परिसर में पर्याप्त लाइट-पानी का इंतजाम के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये।
एसडीएम भी आयेंगे
      कलेक्टर ने कहा वे तो आयेंगे साथ ही एसडीएम दमोह भी आकस्मिक रूप से आयेंगे।
पंजीकृत हम्माल हो
      कलेक्टर ने कहा यहां पंजीकृत हम्माल रहें। बाहर के हम्मालों को न आने दिया जाये।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
      कलेक्टर ने कहा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। कोई शरारती तत्व आयेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
व्यापारियों की बातें सुनीं

      कलेक्टर ने व्यापारी संघ की बातें सुनी और उनकी एक समस्या का त्वरित निराकरण कराने की बात कही। व्यापारी संघ ने कहा हम निर्देशों के अनुरूप काम कर रहे हैं। हम सरकार के साथ हैं। निर्देशों का पालन करेंगे। इस मौके पर उपसंचालक कृषि बी.एल.कुरील, सम्मानीय मीडिया प्रतिनिधि और किसान-व्यापारी वर्ग मौजूद थे।

Previous article26 अक्टूबर 2017 गुरूवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleवायरल इंफैक्शन से बचना है तो रखें इन खास बातों का ध्यान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here