यह मेला नही अवसर है आप इससे अधिक से अधिक जुडे -डॉ. दोगने

0

हरदा- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के मार्गदर्शन में उधोग एवं रोजगार, नगरीय विकास, कौशल विकास, उद्यानिकी महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार कार्यालय द्वारा महिला रोजगार/ स्वरोजगार मेले का आयोजन आज भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में आयोजित किया गया।शुभारंभ विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की उपस्थिति में हुआ। उन्होने शासन की इस अनुठी पहल में सम्मलित होने वाले समस्त विभागो एवं उपस्थित महिलाओं को बधाई दी। डॉ. दोगने ने कहा यह मेला नही अवसर है आप इससे अधिक से अधिक जुडे और आपकी साथी महिलाओं को भी जुडने हेतु प्रेरित करें।

आई.टी.आई. कॉलेज हरदा प्राचार्य द्वारा बालिकाओं, महिलाओं के लिये आई.टी.आई में चल रहे ट्रेड के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी महिलाओं का पंजीयन किया गया स्वरोजगार हेतु गतिविधियों का चयन कर प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कम्प्यूटर ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी। समूहो को प्रशिक्षण दिलाकर हर्बल साबुन/अगरबत्ती का लघु उद्योग शुरू करने हेतु मेले में स्वरोजगार हेतु हरदा ब्लॉक के ग्राम हंडिया के एक समूह की दीदी योगिता द्वारा स्टॉल लगाया गया जो कि मेले में आकर्षण का केन्द्र रहा है और सभी ने इस समूह की सराहना की। समूहों के गठन के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा द्वारा 26 महिलाओं चयन किया, स्वरोजगार लाभ दिये जाने हेतु किया गया। साथ ही साथ बेरोजगार महिलाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, प्रधानमंत्री ई.जी.पी. योजना के अंतर्गत मार्गदर्शन दिया गया। सहायक प्रबंधक द्वारा उक्त योजनाओं हेतु दिये जाने वाले लोन के संबंध में अवगत कराया। अंत्याव्यवसायी हरदा द्वारा 35 महिलाओं का चयन किया गया। एनआरएलएम हरदा द्वारा 30 महिलाओं का चयन किया गया। आरसेटी हरदा द्वारा स्वरोजगार अंतर्गत 40 महिलाओं का चयन, एमपीकान द्वारा 12 महिलाओं का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 174 महिलओं को उक्त मेले में लाभ दिया गया एवं 418 महिलाओं का पंजीयन किया गया। प्रतिभा सिन्टेक्स लि., पीथमपुर द्वारा कुल 15 महिलाओं का चयन किया गया हैं। नवकिसान प्रा.लि. भोपाल, एवं अन्य कंपनियों के द्वारा महिलाओं को सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गयी। स्वरोजगार मेले के अंतर्गत शौर्या दल का जिला स्तरीय सेमिनार भी रखा गया, जिसमें शौर्यादल की जानकारी भी लोगो को प्रदाय की गई। शौर्या दल के सदस्यों द्वारा स्वरोजगार मेले में विभाग का सहयोग प्रदान भी किया गया। यहां महिलाओं के लिये संचालित योजना मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना में स्वरोजगार की जानकारी, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में महिला सशक्त वाहनी अंतर्गत महिलाओं को दिया जा रहाँ निःशुल्क पुलिस प्रशिक्षण की जानकारी प्रदाय की गई।

Previous article31 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
Next articleचूहों को घर से भगाने के कुछ अचूक उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here