राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य

0

शिवपुरी- (ईपत्रकार.कॉम) |श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री है। जिन्होंने सामान्य निर्धन वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके कल्याण हेतु भी अनेकों योजनाए संचालित की गई है। जिससे सामान्य निर्धन वर्ग के लोगों को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उक्त आशय के विचार राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष(केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री बालेन्दु शुक्ल ने आज सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण के हितार्थ हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए।

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री तरूण राठी, पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

अध्यक्ष श्री शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 में भारत में पहली बार मध्यप्रदेश में राज्य सामान्य निर्धन वर्ग आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य निर्धन वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का सभी जिलों में क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ले रहे है।

निर्धन वर्ग के कल्याण के लिए संचालित है 11 योजनाएं
अध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसाओं पर राज्य शासन द्वारा 11 योजनाए संचालित की है। जिसमें मुख्य रूप से सामान्य निर्धन वर्ग की छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद पोस्ट मैट्रिक प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यावृत्ति योजना, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में विक्रमादित्य निःशुल्क शिक्षा योजना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरण योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई सायकिल वितरण योजना, सांदीपनी संस्कृत भाषा प्रसार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, मां सरस्वती उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सामान्य निर्धन वर्ग के कल्याण हेतु संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रचार-प्रसार करें। जिससे सामान्य निर्धन वर्ग के लोगों योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने सामान्य वर्ग के सम्मानित नागरिकों से निर्धन वर्ग के हितार्त हेतु संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव भी लिए।

सामान्य निर्धन वर्ग की विभिन्न योजनाओं में 8 लाख से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित
बैठक के शुरू में कलेक्टर श्री तरूण राठी ने बताया कि जिले में राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग की योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक विभिन्न 11 योजनाओं में लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी भी दी। जिसमें सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 2 हजार 863, वर्ष 2015-16 में 2 हजार 884, वर्ष 2016-17 में 3 हजार 88 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदाय की गई। स्वामी विवेकानंद प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 1 हजार 613, वर्ष 2015-16 में 1 हजार 738, वर्ष 2016-17 में 1 हजार 831, स्वामी विवेकानंद पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2014-15 में 2 हजार 02, वर्ष 2015-16 में 673, वर्ष 2016-17 में 787 छात्र-छात्राए लाभांवित हुए। डॉ .एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2014 से 2017 तक कुल 33 छात्र पुरस्कृत किए गए। व्यवसायिक पाठ्यक्रम विक्रमादित्य निःशुल्क योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 279, वर्ष 2015-16 में 231, वर्ष 2016-17 में 45 छात्र लाभांवित हुए। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2014-15 में 2 हजार 863, वर्ष 2015-16 में 2 हजार 884, वर्ष 2016-17 में 3 हजार 88, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा वर्ष 2014-15 में 2 लाख 89 हजार 324, वर्ष 2015-16 में 2 लाख 61 हजार 963, वर्ष 2016-17 में 2 लाख 48 हजार 203 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत 24 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

आयोग के अध्यक्ष श्री शुक्ल ने हितग्राही को प्रदाय किया ऑटो
राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री बालेन्दु शुक्ल ने जिला मुख्यालय पर जिला हथकरघा कार्यालय शिवपुरी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पोहरी निवासी श्री पंकज पुत्र नंदकिशोर को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सवारी आपे प्रदाय किया। इस मौके पर अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here