राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जुलाई 2017 का दिन

0

Aries (मेष):

पॉजिटिव – गोचर कुंडली में सितारों की स्थिति अच्छी है। निवेश के जो विकल्प या उपाय आप सोच रहे हैं, वे महत्वपूर्ण हैं। आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम मिल सकता है। सही समय पर निवेश करें। साझेदार से भी फायदा होगा। जमीन-जायदाद का कोई बड़ा काम निपट सकता है। ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी मिलेगा। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कानूनी मामले भी निपट जाएंगे।

नेगेटिव – 
काम में मन नहीं लगेगा। एक साथ कई काम करने के चक्कर में बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। दिमाग में उथल-पुथल चलती रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से लड़ते रहेंगे।

क्या करें – 
घर या ऑफिस के बाहर कोने में काले कपड़े पर कोयला रखें।

लव- 
पार्टनर आपको लेकर संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सहयोग मिलेगा। आगे बढ़ेंगे।

हेल्थ- 
सेहत भी अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

 

Taurus (वृष):

पॉजिटिव – चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली कर सकते हैं। सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। आपके लिए दिन अच्छा है। किसी तरह के निवेश की योजना भी बन सकती है। आज आप बिल और देनदारियां भी चुका देंगे। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो जाएंगी। ऑफिस और बिजनेस में आपके फैसले बड़ा फायदा देंगे।

नेगेटिव – 
कुछ अनचाही घटनाएं भी हो सकती हैं। उनसे बचने का मौका आपको शायद ही मिल पाएगा। दोस्तों या आसपास के लोगों पर खर्चा बढ़ सकता है।  चुनौतीपूर्ण दिन होगा।

क्या करें – 
पानी में केसर, चंदन और हल्दी मिलाकर पैसे रखने की जगह पर छिटें।

लव- 
लव लाइफ में सुख मिलेगा। पार्टनर आपको समय देगा।

करियर-  
बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। कोई खास सफलता नहीं मिलेगी।

हेल्थ- 
थकान और आलस्य रहेगा। पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं।

 

Gemini (मिथुन):

पॉजिटिव – अचानक कोई अच्छी खबर या आइडिया आपको मिल सकता है। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में होगा। जिसके प्रभाव से ज्यादातर काम पूरे होंगे। पुराने दोस्त या किसी चाहने वाले से मुलाकात हो सकती है। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। किसी के साथ अनबन चल रही है, तो सुलह हो सकती है। कोई बीमारी थी, तो वह भी ठीक हो सकती है। किस्मत का साथ मिल सकता है और रुका हुआ पैसा भी। जिस प्लानिंग पर काफी दिनों से विचार चल रहा है, उसे शुरू करें तो फायदा भी होगा।

नेगेटिव – 
बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचें, वरना आप परेशान हो सकते हैं। मिथुन राशि के लोग अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आप दोहरी बातों से खुद के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। सावधान रहें।

क्या करें – 
सौंफ खाएं।

लव- 
पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने मन की बातें विपरीत लिंग वाले से शेयर करेंगे। लव लाइफ के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।

करियर- 
काम में मन कम लगेगा। धन लाभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स फालतू बातों में न उलझें। जबरदस्ती पढ़ाई में मन लगाना पड़ सकता है।

हेल्थ- 
पुराने रोग भी दूर होंगे। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।

 

Cancer (कर्क):

पॉजिटिव – कहीं से आपको कुछ निवेश की सलाह मिल सकती है। पुराना निवेश भी आज आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे भी हो सकते हैं। सोच-समझकर निवेश करेंगे। आज आप ज्यादा सोच-विचार कर कुछ ऐसे काम करेंगे जिससे नुकसान से बच जाएंगे।
 
नेगेटिव – नकारात्मक बातों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद नहीं मिल पाएगी। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है, उससे आप बच नहीं सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां आपको बिजी रख सकती हैं। निवेश सावधानी से करें। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आपके लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको सावधान रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी।

क्या करें – 
पके हुए चावल में घी और शक्कर मिलाकर मंदिर में चढ़ाएं।

लव- 
जाने-अनजाने में पार्टनर आपको इमोशनली हर्ट भी कर सकता है। खुद को संभालें।

करियर- 
अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में वर्क प्लेस पर मदद नहीं मिल सकेगी। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ- 
पेट की तकलीफ  से परेशानी बढ़ सकती है। किसी तरह की एलर्जी हो सकती है।

 

Leo (सिंह):

पॉजिटिव – गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से डेली रूटीन के कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। कई सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी बात पर मायूस होने की जरूरत नहीं है। महत्वपूर्ण काम भी निपट जाएगा। जो आपको बड़ा फायदा देगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने के बाद आपको फायदा हो सकता है।

नेगेटिव – 
सावधान रहें। खर्चा बढ़ सकता है। पुरानी देनदारी भी सामने आ सकती है। मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह परेशानी वाला माहौल बन सकता हैं। दोस्तों पर फालतू खर्चा भी हो सकता है।

क्या करें – 
पेन या बहीखाते पर मौली बांधे।

लव- 
अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर- 
कोई विवाद भी हो सकता है, लेकिन पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जॉब में सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।

 

Virgo (कन्या):

पॉजिटिव – प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आप पूरे जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि का भी उपयोग करेंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। धैर्य से काम लें। नकारात्मक विचारों और ऐसे ही माहौल से दूर रहने की कोशिश करें। दिनभर पैसों के ही बारे में सोचते रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मनपसंद भोजन भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

नेगेटिव – 
गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण पुराने दुश्मनों से सामना हो सकता है। आपकी थोड़ी-सी लापरवाही के कारण भी विवाद हो सकता है। थोड़ा सावधान रहें। संभलकर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर न करें तो ही अच्छा है।

क्या करें – 
पानी खरीदकर किसी गरीब को दें।

लव- 
पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। आपको थोड़ी दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में दौड़-धूप होगी और आप परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक रहेगा। एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
कमर और बदन दर्द भी रहेगा। सावधान रहें।

 

Libra (तुला):

पॉजिटिव – आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गोचर कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा होने से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। वर्क प्लेस पर भी मदद मिलेगी। कोई राज की बात पता चल सकती है। जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो जरूर होगा। धन लाभ हो सकता है। आप जिस ऑर्गनाइजेशन या डिपार्टमेंट में काम करते हैं वहां कोई बदलाव हो सकता है। नए काम या नए व्यक्ति का सकारात्मक असर आपके रूटीन पर पड़ेगा। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। कुछ नया करने और आगे बढ़ने के लिए खुद को समय दें।

नेगेटिव – 
रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने व्यवहार में कठोरता लाने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है। कई काम एक साथ करने की सोचेंगे तो आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। कई बार भ्रम की स्थिति बन सकती है और आप फंस सकते हैं। चाटुकारिता करने से किसी स्थिति में उलझ भी सकते हैं, सावधान रहें।

क्या करें – 
अंकुरित अनाज खाएं।

लव- 
पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

करियर-  
बिजनेस में नए संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। मेहनत से ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

 

Scorpio (वृश्चिक):

पॉजिटिव – स्थितियों में थोड़े बदलाव आएंगे। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आगे बढ़ने की कोशिश करें। जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, आपको उनके बारे मे कोई नई बात भी समझ में आ सकती है। आपके साथ कुछ न कुछ अच्छा होगा। कोई खास बात भी सीखने को मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में बदलाव का मन बनेगा। माता का सहयोग भी मिलेगा।

नेगेटिव – 
चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा इसलिए कुछ नया काम करने से बचें। मानसिक अस्थिरता के कारण परेशान हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन जैसा महसूस होगा। पैसों की कमी महसूस होगी। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। सावधान रहें। जिद से आपके काम बिगड़ सकते हैं। इससे आपको कहीं कुछ न कुछ नुकसान भी हो सकता है।

क्या करें – 
पान के पत्ते पर पूजा की सुपारी रखकर गणेश मंदिर में चढ़ाएं।

लव- 
अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि के लोग किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव भी रख सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। आज आप कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें। जो जैसा चल रहा है, चलने दें।

हेल्थ- 
मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

 

Sagittarius (धनु)

पॉजिटिव – आपका परफॉर्मेंस अच्छा हो सकता है और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे। पुरानी टेंशन खत्म होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में बैठकर भाग्य भाव को देख रहा है। इससे किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा जरूर होगा। खुद पर ध्यान देंगे। आज आप अपने काम में सकारात्मक बदलाव करने में कामयाब रहेंगे। खुद के लिए खरीददारी हो सकती है। आज धनु राशि के लोग सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और भाइयों से अचानक सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। नई योजनाएं बनेंगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे।

नेगेटिव – 
अचानक यात्रा हो सकती है या किया हुआ कोई काम फिर से करना पड़ सकता है। कुछ फैसले इस तरह हो जाएंगे कि आपको पता भी नहीं चलेगा। परिवार में या थोड़े दूर के रिश्तेदार आज चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आसपास के लोग भी आपकी शिकायतें किसी से कर सकते हैं। बेतुकी बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। दिनभर मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। किसी व्यक्ति से कुछ अनबन भी हो सकती है।

क्या करें – 
किसी गरीब बच्चे को गुड़ खिलाएं।

लव- 
पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए भी दिन अच्छा है।

करियर-  
बिजनेस में कोई छोटा या बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा। सावधान रहें।

हेल्थ- 
पेट खराब रहेगा। मुंह या गले मे छाले हो सकते हैं।

Capricorn (मकर):

पॉजिटिव – धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बुद्धि और मीठी वाणी से आप आसपास वालों का दिल जीत लेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आज आप सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। इससे आपको ही फायदा होगा। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी चाहिए तो नौकरी भी मिल सकती है।

नेगेटिव – 
आज आप जिद्दी रहेंगे तो नुकसान हो सकता है। किसी गलत चीज की खरीददारी भी आज आप कर सकते हैं। किसी की बुराई करेंगे तो खुद परेशानी में फंस सकते हैं। सावधान रहें।
 
क्या करें – आलू और गुड़ मसलकर किसी पेड़ के नीचे डाल दें।

लव- 
आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

करियर- 
कामकाज ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें। करियर के मामलों में समय अनुकूल रहेगा। अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। चोट भी लग सकती है।

 

Aquarius (कुंभ):

पॉजिटिव- अपनी प्राथमिकताएं तय करें। उसके बाद खास काम पहले निपटा लें। उलझे हुए मामले निपट जाएंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से शुभ है। ज्यादातर मामलों में दिन भी अच्छा रहेगा। कुछ घटनाएं या काम ऐसे होंगे जिनसे आपको फायदा होगा। कामकाज संबंधित अच्छे और व्यावहारिक तरीके आपके सामने आएंगे। चंद्रमा के प्रभाव से दिन अच्छा रहेगा। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। चीजें खुद सुलझ जाएंगी और आपके सामने आ सकती हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
 
नेगेटिव – कुछ चीजों की खरीददारी से नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। कोई सलाह देगा, लेकिन नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। कुछ गलत फैसले भी हो सकते हैं।

क्या करें – 
पीपल के पेड़ की पूजा करें।

लव- 
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका रिश्ता भी मजबूत हो सकता है।

करियर- 
खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
गले के रोग से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

 

Pisces (मीन):

पॉजिटिव – पार्टनर से सुख मिलेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा आज चरम पर रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा हो सकती है। जितना काम करते जाएंगे, उतना ही कुछ नया सीखते जाएंगे। लोग आपकी मेहनत से प्रेरणा ले सकते हैं। किसी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। दिनभर दूसरों को कुछ न कुछ सलाह देंगे। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

नेगेटिव – 
ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। निपट चुके कामों में कोई न कोई गलती भी रह सकती है। सावधान रहें। कुछ कमी होने से परेशान भी हो सकते हैं। मेहनत के साथ काम भी ज्यादा होगा। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से खर्चा बढ़ सकता है। रोजमर्रा या परिवार के कामों में भी दौड़-भाग रहेगी। आपके सामने कामकाज भी बहुत रहेगा। थकान हो सकती है।

क्या करें – 
ऑफिस या घर का फर्नीचर साफ करवाएं।

लव- 
पार्टनर से फायदा होगा। सुख और प्रेम मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा।

करियर- 
कार्यक्षेत्र में काम करने वाले विपरीत लिंग के लोगों से फायदा होगा। काम निपट जाएंगे। जॉब के ऑफर भी मिलेंगे।

हेल्थ- 
सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत के साथ थकान भी होगी। नींद की कमी से परेशान रहेंगे।
Previous articleकेरल: RSS-BJP दफ्तर में विस्फोट, CPM कार्यकर्त्ताओं पर हमले का आरोप
Next articleलालू परिवार को फिर झटका, तेजप्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here