लड़कियों से ना पूछने ये बातें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!

0

अगर किसी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो ऐसे में आपको ना सिर्फ अपने लुक पर बल्कि उससे बात करने के ढंग पर भी ध्यान देना चाहिए। कई सवाल ऐसे होते हैं जो लड़कियों से नहीं पूछने चाहिए। ये ऐसे सवाल हैं जो आप किसी लड़की से पूछेंगे तो आपकी छवि खराब हो सकती है। आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में….

पहली ही मुलाकात में लड़की से उसके पिछले रिलेशनशिप से जुड़ा किसी भी तरह का सवाल ना करें। अगर वह चाहेगी तो खुद आपको अपने पास्ट के बारे में बता देगी। इसके लिए आपको सिर्फ उसका विश्वास जीतना होगा।

जिस तरह लड़कों से उनकी सैलेरी पूछे जाने पर वह भड़क जाते हैं, उसी तरह लड़कियों को भी यह सवाल बिलकुल पसंद नहीं आता। इसलिए लड़कियों से इस तरह का सवाल करने से बचें।

अगर किसी मोटी लड़की को डेट कर रहे हैं तो उससे उसका वजन भूलकर भी मत पूछिए। इससे उसकी भावनाएं आहत होंगी और वह आपको रिजेक्ट कर सकती है।

लड़कियों के मेकअप को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी ना करें। अगर उस पर मेकअप अच्छा नहीं लग रहा है तो उससे कुछ मत कहिए नहीं तो वह आपसे नजरें चुराने लगेगी।

लड़कियों से किसी दूसरी लड़की या उसकी किसी सहेली के बारे में कोई सवाल ना करें। इससे उसे लगेगा कि आपकी उसमें नहीं बल्कि दूसरी लड़कियों में ज्यादा दिलचस्पी है।

Previous articleमहिलाओं में PCOS के कारण और घेरलू उपाय
Next article30 दिन में बिके Xiaomi Redmi 4 के 10 लाख यूनिट्स, कंपनी का दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here