विधानसभा की कृषि समिति ने कृषि आंचलिक अनुसंधान केन्द्र का किया निरीक्षण

0

मुरैना – ईपत्रकार.कॉम |मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय कृषि विकास समिति मुरैना प्रवास पर सभापति श्री केदारनाथ शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची। एक दिवसीय समिति ने मुरैना कृषि आंचलिक अनुसंधान केन्द्र में उन्नत खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि बैज्ञानिकों से अभी तक किये गयेनवाचार के बारे में विस्तार से पूछताछ की। समिति द्वारा किसानों की खेती नवीन नवाचार के बारे में बताने के निर्देश दिये।

विधानसभा समिति में जो सदस्य नामित है उनमें सभापति श्री केदारनाथ शुक्ला के अलावा सदस्यों में सर्वश्री गोविन्द सिंह पटैल, नारायण सिंह कुशवाहा, डॉ. एस पी मिश्रा, डॉ. रघुराज किशोर तिवारी, श्री अर्जुन प्रसाद मिश्र, श्री एमएस द्विवेदी, श्री रामस्वरूप यादव, श्री घासीराम पटेल, श्रीविनोद सिंह जादौन, श्री राजेन्द्र वर्मा,श्री रमेश सिंह, श्री अखिलेश, डॉ. सत्यनारायण गर्ग, श्री बंसपति धर्मकार और श्री रामप्रकाश यादव सहित कृषि बैज्ञानिक डॉ. एस एस तोमर, उद्यानिकी, कृषि, पीएचई, पशुपालन आदि विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति के सभापति श्री केदारनाथ शुक्ला एवं सदस्यों ने केव्हीके में पहुँचे सर्वप्रथम मशरूम की खेती एवं उसके नवीन नवाचार, तथा किसान को एस से अधिक आय कैसे प्राप्त होगी। इस पर डॉ. रीता मिश्रा ने सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया और खेती के साथ अलग से आये का स्रोत बताया। इस पर अध्यक्ष ने कहाकि ट्रेनिंग भी कृषकों को दिलाई जाये। इसके बाद अध्यक्ष व सदस्य गणों ने मधु मक्खी पालन व उसके अधिक आय के बारे में जानना चाहा। इस पर डॉ. अशोक यादव ने बताया कि जिले में करीबन 5 हजार वॉकस जिले में प्रति वर्ष रखवाये जाते है जिससे किसानो को खेती के अलावा अलग से आये प्राप्त होती है, जिसमें ग्राम मिरघान में बैनीराम कुशवाह 12 से 15 लाख रूपये की आय भी प्रप्त कर रहे है। इस अवसर पर उन्होने डॉ. एस पी सिंह बैर, नीबू, अमरूद आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और किसानों के प्रेरित करने की बात कही। उन्होने आमले, अरहर, सरसों, बाजरा, सोयाबीन, आदि के वारे में सुझाव पूझे और कितने किसानों को लाभान्वित किया है। भ्रमण के दौरान शहर फिल्टर प्लान्ट का भी अवलोकन किया।

उद्यानिकी का भी किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति मुरैना प्रवास पर सभापति श्री केदारनाथ शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची दल ने उद्यानिकी विभाग का भी निरीक्षण किया जिसमें अभी तक कितने किसानों को नवीन नवाचार बताये। उन्होने कहा कि केन्द, मूल और फल आदि के बारे में अभी तक क्या प्रयास कियें है बतायें। इस पर श्री भदौरिया ने कंदमूल तो नहीं सहजना, पेडों में क्रॉप तैयार करना, तुलसी के पौधे तैयार किये है। अमरूद, आंवला, नीबू के प्रजातियां तैयार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here