व्हाट्सएप यूजर्स जल्द ही कर पाएंगे कलरफुल टेक्स्ट स्टेटस अपडेट

0

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सएप यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। अभी भी व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर पिछले साल फेसबुक द्वारा लॉन्च किए गए कलरफुल टेक्स्ट फीचर की तरह है जिसे स्टेट्स टैब में लाया गया था। अब जल्द ही यह फीचर व्हाट्सएप में भी देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

कलरफुल टेक्स्ट फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध:
एंड्रायड पुलिस की रिपोर्ट की मानें तो यह कलरफुल टेक्स्ट फीचर एप के बीटा वर्जन 2.17.291 में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये सर्वर साइड टेस्ट है। ऐसे में यह जरुरी नहीं है कि इसका इस्तेमाल हर बीटा यूजर कर पाए। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को स्टेट्स टैब में जाना होगा। यहां उन्हें कैमरा आइकन के ऊपर एक फ्लोटिंग पेंसिल दिखाई देगी। इस पर टैप कर दें। अब यूजर्स कलर टेक्स्ट अपलोड कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस आइकन में यूजर को तीन ऑप्शन मिलेंगे। पहला इमोजी एड करने का, दूसरा फॉन्ट सलेक्ट करने का और तीसरा बैकग्राउंड कलर बदलने का। इसके जरिए यूजर्स टेक्सट को कलरफुल कर सकते हैं।

फेसबुक ने भी किया था यह फीचर लॉन्च:
इससे पहले फेसबुक ने पिछले साल दिसंबर में यह फीचर लॉन्च किया था। इसे एंड्रायड यूजर्स के लिए ही पेश किया गया था। इसके जरिए यूजर्स टेक्स्ट वाले पोस्ट का बैकग्राउंट कलर बदल सकते हैं। यह फीचर वीडियो, फोटो और लिंक जैसे स्टेट्स पर काम नहीं करता है।

Previous articleमोदी सरकार का अगला निशाना हो सकती है दवा निर्माता कंपनियां
Next articlePAK अंडर-19 एशिया कप भारत में नहीं खेलेगा-पीसीबी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here