शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती है लड़कियां?

0

शादी के पहले हर लड़की अपने आपको स्लीम ट्रीम देखने के लिए हर तरह के उपाय करती है जिससे उसका वजन ना बढ़े पर अक्सर आपने सुना होगा कि शादी हो जाने के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है और लगातार बढ़ते वजन के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, शादी के 5 साल के अंदर करीब 82% कपल्स का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके लिए शादी के बाद हमारी लाइफस्टाइल और बॉडी में बदलाव दोनों जिम्मेदार होते हैं।

आखिर क्या कारण है जिससे शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ जाता है। आइएं जानें…

– डाइट में बदलाव

शादी के बाद पति के साथ रहकर हम बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही आपसी बातचीत के दौरान भी हम कुछ ना कुछ खाते रहते है। शादी के बाद कपल हनीमून पर चले जाता है जहां जाकर बाहर का खाना खाते है। यही हमारे मोटापे का कारण बनता है। डाइट में आए इन बदलावों से हमारे शरीर में कैल्शियम और विटामिन बी की कमी हो जाती है। एनर्जी की कमी से बार-बार खाने को मन कर करता है जिससे वजन बढ़ता है।

– हार्मोनल परिवर्तन

जब लड़की शादीशुदा जीवन में प्रवेश करती है तो वह कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव भी आते है। शारीरिक परिवर्तन भी शरीर में होने लगते है और शादी को खुशहाल बनाने के लिए सेक्सुयल लाइफ में एक्टिव होना भी वजन बढ़ाने में जिम्मेदार होता है।

– आलसीपन

शादी के पहले जब लड़किया सिंगल रहती है तो कुछ ना कुछ एक्सट्रा काम करती रहती है पर शादी हो जाने के बाद उनका पूरा समय अपने पति के इंतजार में ही बीत जाती है और शरीर आलसी भी हो जाता है।

– स्ट्रेस

शादी के बाद लड़की के जीवन में बहुत बदलाव आता है। लड़की पर कई जिम्मेदारियां आती है जिससे स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस बढ़ने से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है।

– जिम्मेदारी

घर के साथ-साथ जब बच्चों की जिम्मेदारी भी आ जाती है जिससे खाने का कोई निश्चति समय नहीं होता। खाने में संतुष्टि न होने पर भूख ज्यादा लगती है।

– प्रेगनेंसी

शादी के कुछ समय बाद ही कपल्स फॅमिली प्लानिंग के बारे में सोच लेते है। प्रेगनेंसी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है और बाद में लड़कियां अपने शरीर की तरह इतना ध्यान नहीं दे पाती।

Previous articleत्वचा की देखभाल में पुरुष करते हैं गलतियां!
Next articleघर में ये पौधे लगाएंगे तो होगा लक्ष्मी का वास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here