संकल्प से सिद्धी अभियान का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

0

नरसिंहपुर- (ईपत्रकार.कॉम) |संकल्प से सिद्धी (न्यू इंडिया मूवमेंट 2017- 2022) अभियान के तहत स्वैच्छिक संगठनों का जिला स्तरीय सम्मेलन गुरूवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नये भारत के निर्माण में 6 बाधाओं गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद एवं जातिवाद को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नदी अभियान के अंतर्गत लुप्त हो रहीं नदियों को बचाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राकेश उदेनिया ने संकल्प दिलाया। उपस्थित लोगों ने दोहराया कि हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, एक नये भारत का। 1942 में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने एक संकल्प लिया था, भारत छोड़ो का और 1947 में वह महान संकल्प सिद्ध हुआ, भारत स्वतंत्र हुआ। हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, 2022 तक नये भारत के निर्माण का, स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सम्प्रदायवाद मुक्त एवं जातिवाद मुक्त भारत का।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और देश के अमर शहीदों चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खां, खुदीराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरू, भगत सिंह, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पाण्डे, कित्तूर रानी चिनम्मा, सरदार उधम सिंह, रोशन सिंह, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। यहां देश की आजादी में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अमर बलिदानियों का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. कैलाश जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल, अपेक्स बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शीलादेवी ठाकुर, डॉ. आनंद राव, डॉ. राजकुमार आचार्य, विनोद नेमा, हरिप्रताप ममार, अवधेश पटैल, नर्मदा सेवा समितियों, प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के सदस्य, सरपंच, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

विधायक डॉ. जाटव ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संकल्प से सिद्धी के लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया।
अपेक्स बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया के क्षितिज पर सशक्त होकर उभरा है। राष्ट्रीय हितों के अनुकूल निर्णय देश में लिये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के आव्हान पर हमें नये भारत के निर्माण के लिए प्राण- पण से जुटना होगा। इसके लिए सभी को संकल्पित होना होगा, तभी वर्ष 2022 तक संकल्प से सिद्धी का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटैल के योगदान का उल्लेख किया।

कलेक्टर डॉ. भोंसले ने बताया कि गत 9 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा देश के सभी कलेक्टरों की वीडियो कांफ्रेंस की गई थी। इस कांफ्रेंस में उन्होंने नये भारत के संकल्प के संबंध में चर्चा की थी। कलेक्टर ने बताया कि आगामी 5 वर्षों में हम किस तरह का नरसिंहपुर चाहते हैं, ‘न्यू नरसिंहपुर’ के संबंध में समाज के सभी वर्गों और जनसामान्य से उनके सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। सुझाव प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन सुझाव वेबसाइट www.narsinghpur.nic.in या फेसबुक पेज narsinghpur2022 पर दिये जा सकते हैं। ऑफलाइन सुझाव के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक सुझाव पेटी रखी गई है। सुझाव 15 सितम्बर तक दिये जा सकते हैं। इस बारे में डॉ. भोंसले ने बताया कि लोगों के लगातार सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने संकल्प से सिद्धी के लिए पूरी ताकत से जुटने का जिलावासियों से आव्हान किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शीलादेवी ठाकुर ने संकल्प से सिद्धी अभियान के अंतर्गत 6 बुराईयों गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद एवं जातिवाद को दूर करने में सहयोग देने का आग्रह जिला वासियों से किया।

डॉ. आनंद राव ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों तात्या टोपे, सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस सहित नर्मदांचल के शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने देश में निर्मित सामग्री का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि देशी लघु उद्योगों को बढ़ावा और लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके।

राकेश उदेनिया ने जल राशि से भरपूर रहने वाली जिले की बारहमासी नदियों के मौसमी नदियों में परिवर्तित होने पर चिंता प्रकट करते हुए जन भागीदारी से जल संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने छोटे- छोटे स्टाप डेम और बोरी बंधान से पानी को रोकने की बात कही।

डॉ. राजकुमार आचार्य ने भारत के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा एवं संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने ज्ञान, विज्ञान में जब विश्व पिछड़ा हुआ था, तब भारत की श्रेष्ठता के कुछ उदाहरण भी बताये। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी भूमि, जल और संस्कृति से होती है। इनके संरक्षण के लिए हमें संकल्पित होना होगा।

कार्यक्रम में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी प्रभात कनौजे ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में जिले में आगामी 5 वर्ष का विजन डाक्युमेंट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में गांव की बिजली गांव से उत्पादित हो। महिला एवं बाल विकास विभाग की रश्मि बोहरे ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की विभागीय कार्य योजना प्रस्तुत की। रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना के अधिकारी बीके सराफ ने प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले में परिक्रमा वासियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न नर्मदा घाटों पर रैन बसेरों एवं घाटों के निर्माण के प्रस्ताव/ प्राक्कलन तैयार किये जा रहे हैं।

रैली फार रिवर
देश में नदियों में लगातार जल कम होता जा रहा है। हमारी लुप्त हो रही नदियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सद्गुरू जग्गी वासुदेव द्वारा पूरे देश में सद्गुरू ईशा फाउंडेंशन के अंतर्गत रैली फार रिवर का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में नरसिंहपुर में रैली फार रिवर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरक नारे लगाये। रैली में 10 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुये।

अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया कि नदियों को बचाने के लिए वोट करें और अभी 8000980009 पर मिस्डकॉल करें। लोगों से कहा गया कि हर इंसान जो पानी का उपयोग करता है, उसे इस अभियान में अपना सहयोग देना चाहिये। लोगों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2030 में हमें अपनी जरूरत का सिर्फ 50 प्रतिशत ही पानी मिलेगा। यहां नदी अभियान- भारत का कल्याण के संबंध में फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। नर्मदा सेवा यात्रा, नरसिंह तालाब गहरीकरण, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने पर लोगों को सम्मानित किया गया। नर्मदा सेवा समितियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला सन्वयक जयनारायण शर्मा और आभार प्रदर्शन अवधेश पटैल ने कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here