सशक्त वाहिनी अभियान के बालिकाओ का समूह बनाकर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा-सुश्री गुप्ता

0

उमरिया – (ईपत्रकार.कॉम) |सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओ को पुलिस भर्ती में प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु स्थानीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय सभागार में सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर यह साबित किया कि सुरक्षा का दायित्व निभाने में हम पीछे नही रहेंगे।

जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री दिव्या गुप्ता ने बताया कि कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, महाविद्यालय एवं कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत जिले की बालिकाओ एवं महिलाओ ने पुलिस भर्ती चयन के प्रशिक्षण हेतु जज्बें के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उनका शारीरिक नाप होमगार्ड के महिला कर्मचारी द्वारा लिया गया जिसमें से 100 से अधिक का चयन किया गया। सुश्री गुप्ता ने बताया कि सशक्त वाहिनी अभियान के तहत 40 बालिकाओ का समूह बनाकर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें शारीरिक प्रवीणयता परीक्षा हेतु कमाण्डेंट होमगार्ड द्वारा प्रतिदिन एक घंटे का प्रशिक्षण के अलावा आनलाइन परीक्षा की तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तथा गणित आदि विषय आदि का भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि सशक्त वाहिनी अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ को सक्षम बनाने के लिए अभिनव पहल की गई है। इसके तहत बालिकाओ को प्रशिक्षित कर पुलिस में भर्ती की समस्त प्रक्रियाओ से अवगत कराकर संबल प्रदान किया जाएगा। इन्हे अन्यत्र नही बल्कि जिला मुख्यालय में ही प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिलाया जाएगा।

Previous articleतीस सदस्‍यीय कृषकों का दल रवाना
Next articleसीरियाई सरजमीं से आतंकवाद फैला रहे आतंकवादियों का खात्मा होना चाहिए-रूस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here