स्वस्थ रहने के लिए मकर संक्रान्ति के बाद ऐसे बदलें अपना खान-पान

0

मकर संक्रान्ति के बाद से माना जाता है कि मौसम में बदलाव आने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने आहार-विहार यानी खानपान के साथ दिनचर्या में भी परिवर्तन करना चाहिए।

संक्रान्ति से सात दिन पहले व सात दिन बाद तक चलने वाली सर्द हवाएं (सक्रात्ड़ा) और इस मौसम में होने वाली बारिश (मावठ) से बचना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण व रोगों की आशंका को बढ़ाते हैं। इसके अलावा संक्रान्ति के दिन खायी जाने वाली चीजें व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखती हैं। जानते हैं इसके बारे में-

आयरन से भरपूर गुड़

गुड़ खाने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में ऊष्णता को बनाए रखता है। इससे बनी चीजें खाने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है और रक्त साफ होता है। हालांकि गर्मी का मौसम आते ही इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

मूंगफली से दिमागी ताकत

इसे सर्दी के मौसम में खाने से शरीर में ऊष्णता बनी रहती है और दिमाग को ताकत मिलती है। मूंगफली, बादाम के 75 फीसदी गुणों से भरपूर होती है।

ध्यान रखें ये बातें

सर्दी के मौसम में खाए जाने वाले गरिष्ठ खाद्य पदार्थों को बसंत ऋतु यानी मार्च तक खा सकते हैं लेकिन इसके बाद इन्हें सीमित मात्रा में खाएं वर्ना पाचनतंत्र की गड़बड़ी, शरीर में नमी व जरूरी पोषक तत्त्वों की कमी हो सकती है। मौसम में बदलाव से शरीर की जठराग्नि मंद पडऩे लगती है जिससे यह गरिष्ठ भोजन को आसानी से नहीं पचा पाती इसलिए सलाद व अंकुरित अनाज को खाने में शामिल करें। ठंडा पानी पीने या पंखे की हवा के प्रयोग से बचें। गर्म कपड़े एकदम न उतारें।

 

Previous article4,100 mAh और 5 इंच HD स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Redmi 3
Next articleभारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here