हम पूर्ण मनोयोग से इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में जुट जायें- सांसद श्रीमती ठाकुर

0

धार- (ईपत्रकार.कॉम) |मप्र जनअभियान परिषद द्वारा आज गुरूवार को ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ के तहत मिलन महल धार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों को गरीबी, गन्दगी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद के विरूद्ध संकल्प दिलवाते हुए कहा कि सेवा भावना से लिया गया संकल्प पूरा होता है। हम पूर्ण मनोयोग से इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में जुट जायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जो सपना है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी को संकल्प लेकर सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास एवं आम लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कई नई योजनाएं बनाई। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विगत कुछ वर्षो में विकास को गति मिली है। इसमें नागरिकों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

इस स्वैच्छिक संगठनों के जिला स्तरीय सम्मेलन एवं संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल, विधायक धरमपुरी श्री कालुसिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश शाक्य, सांसद प्रतिनिधि श्री आशीष गोयल, जन अभियान परिषद के अध्यक्ष श्री मुकामसिंह, किसान मोर्चा के श्री जगदीश जाट, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, आरती, श्री अभय, श्री शर्मा सहित पत्रकारगण व बड़ी संख्या में अभियान से जुड़े छात्र-छात्राएं व आम नागरिकगण मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्रीमती ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि देश-प्रदेश के विकास में सबको कंधे से कंधा मिलाकर जुटना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति के समग्र विकास हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने मप्र जनअभियान परिषद द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, हम अपने देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें, कानून का पालन करें और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिये संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाना भी समाज के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलाने के लिये हमें संकल्प लेना होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान एक सुन्दर भावना के साथ शुरू किया गया है। हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें। शासन के साथ-साथ समाज भी अपने उत्तरदायित्वों का सतत निर्वहन करके देश-प्रदेश के विकास को उत्तरोत्तर गति एवं नये आयाम दे। संकल्प से सिद्धि अभियान अच्छे उद्देश्यों को लेकर शुरू किया गया है। इससे जुड़ी हुई भावना बहुत सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, साम्प्रदायिकता तथा आतंकवाद से मुक्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। तभी हम देश को दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में ला सकते हैं। देश की तस्वीर बदलने के लिये आगे आयें। सुन्दर भारत के निर्माण के लिये कर्तव्य भावना के साथ जुट जायें। उन्होंने कहा कि हम कार्य को महत्व देंगे, तभी परिवर्तन आयेगा।

कार्यक्रम में विधायक धरमपुरी श्री कालुसिंह ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उद्बोधन जन अभियान परिषद के श्री जी.डी. रायपुरिया ने दिया। कार्यक्रम के पूर्व त्रिमूर्ति चौराहे पर मानव श्रृंखला कर रैली निकाली गई।

Previous articleआज यहाँ से बुक करें Nubia M2 Play, विडियो में देखें इसमें क्या है ख़ास
Next articleपाक ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिये सबसे अच्छा काम किया है-चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here