10 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

मन की एकाग्रता कम रहने के कारण दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा । आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याह्न के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का अवसर मिलेंगे।

Taurus (वृष): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याह्न के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएंगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे भी खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलिएगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। गलत संगति से बचने की कोशिश करें। प्रेम सम्बंधो में सफलता प्राप्त करेंगे। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। शोर्टकट नुकसान देंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी जरुरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज महत्वपूर्ण काम बिगड सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा। संतान के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पडे़गा। प्रतिस्पर्धियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्राएं हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में साथियों का सहयोग मिलेगा।आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। सम्बंधो में निकटता आएगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी। किसी सृजनात्मकता बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्य-सफलता मिलेगी ।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएँ। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here