12 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास-पर्यटन का तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

 आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ परेशान रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहकार अच्छा मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको जमीन, मकान आदि से संबंधित दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए शुभ है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने में समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेम भरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज का आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लूटिएगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन आपको आकस्मिक खर्च करने से बचना होगा और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा¸ न हो जाए, इसका भी ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ-साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा, परंतु उनके साथ भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो, इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध रहेगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का आपका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आपको प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपके लिए आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यस्थल पर मित्रों-सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का संपूर्ण दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़िएगा। मध्याह्न के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज का दिन दैनिक कार्यों में आपको शांति प्रदान करेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद भरा समय बिता सकते हैं। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद होने से मन दु:खी होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है।

Previous articleअमेरिका सबूत दे तो हम तबाह कर देंगे आतंकी हक्कानी नेटवर्क – पाकिस्तान
Next articleलाड़ली लक्ष्मी शिक्षा पर्व में प्रभारी मंत्री होंगे शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here