12 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष):


शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। लुभावने ऑफरों में न पड़ें।आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे।

Taurus (वृष):

आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है।

Gemini (मिथुन):

आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Cancer (कर्क):

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा।अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। खर्च की व्यवस्‍था करना कठिन होगा। ‍सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे। कुछ नया करने का मन करेगा। खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी।

Leo (सिंह):

आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा।

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। प्रवास- पर्यटन की संभावना है।भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं।  आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है।

Libra (तुला):

आज नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है।

Scorpio (वृश्चिक):

आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें आज आत्मसंयत रहें। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

Sagittarius (धनु)

आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं।जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

Capricorn (मकर):

आज आप क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूजज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी।वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।

Aquarius (कुंभ):

आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्‍त होंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

Pisces (मीन):

आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।परिवार के साथ मिष्ठान-भोजन का आनंद लेंगे, प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

Previous article11 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन
Next articleगरीबों की औकात ना पूछो तो अच्छा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here