15 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। आज अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसकी कोशिश करके देखें। परिणाम भले ही थोड़े समय बाद मिले, लेकिन आपका प्रयास सटीक रहेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। लंबी यात्रा करने से बचे। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन, मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान शिव की आरधना करके दिन की शुरुआत करे। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे है, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म, ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपका मन उदास रहेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकत होगी। आप को निर्णय लेने में विलंब होगा। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपकी धार्मिकऔर आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करेंपारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा।

Previous articleमुंगावली विधायक के निधन पर कलेक्‍टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
Next articleमध्यप्रदेश में खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here