18 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। आज आपका रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आप मित्रों के साथ किसी पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आज आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आपको अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आज आपका अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया खबर दे सकता है।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा । दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है । आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। आज चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आपको प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बच्चे और बुजुर्ग खुद के लिए आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं । आज आपके लिए सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको विदेश से समाचार मिलेंगे । व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय -समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। जितना हो सके उतना विवादों को टालें।

Previous articleआपको मेरी सुंदरता अच्‍छी लगती है या संस्‍कार
Next articleकिसान कम पानी लगने वाली फसलों के बीज बोए ताकि पानी के अभाव में फसलें प्रभावित ना हों-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here