20 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। आपको अधिकारियों से सहयोग और मित्रों से बिजनेस में लाभ मिलेगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा ही होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें। आज कही यात्रा होगी। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। अधिक काम के चलते आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निश्चित रूप से इसमें आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे, एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक अलग संभावना है, हालांकि यह आपके विचार की तरह काफी नहीं है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोबल बढेगा। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आत्मिक संतोष रहेगा। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी, जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। संभव हो तो नए कार्य मध्याह्न से पहले ही संपन्न कर लें। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। किसी बड़े कार्य की ओर अग्रसर होंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा व्यापार में बढ़ोतरी होगी दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। मन के अनुकूल यात्रा करें लाभ मिलेगा। भय और तनाव आपके जीवन में हावी रहेंगे। झंझट में बिल्कुल भी ना पड़े। धन मिलने के आसार लग रहे हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है। पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। प्रभु और सन्तों पर यकीन गहरा होगा। शत्रु पराभूत होंगे। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Previous article19 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन
Next articleजाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here